खीरे का रायता ठंडा ठंडा, गर्मियों की जान है। जब खाना खाने बैठे और ठंडा राहत देने वाला खीरे का रायता खाने को मिले तो खाने का स्वाद सौ गुना बढ़ जाता है। गर्मियों के लिए अमृत सामान है। खीरे का रायता बनाने में आसान और खाने में लाजवाब है। आप जरूर बना कर देखे। खीरे का रायता विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
खीरे का रायता का सामान Ingredients for Cucumber Raita:-
- दही 500 ग्राम।
- खीरा छिला हुआ, कद्दूकस किया हुआ।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
खीरे का रायता बनाने की विधि How to make Cucumber Raita:-
- दही को मथ लें।
- खीरा छीले और कद्दूकस करें।
- अब दही में भुना जीरा पाउडर व् नमक मिलाएं।
- कद्दूकस किया हुआ खीरा दही में डालें।
- अब रायता परोसने वाले बर्तन में रखें।
- रायते को भुना जीरा पाउडर व् लाल मिर्ची पाउडर से सजाये।
- अब इसे फ्रिज में ठंडा होने को रखें।
- आपका स्वादिष्ट खीरे का रायता तैयार है।
- ठंडा ठंडा परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
खीरे का रायता बनाने की विधि Cucumber/ Kheera Raita Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
10 Review(s) Based on
very nice mam
Thanks Zafar.