ढाबे वाली दाल फ्राई-दाल तड़का बनाने की विधि हिन्दी में Dhaba style Dal fry tadka Recipe/ Tarika in Hindi

हम सभी को ढाबा बहुत पसंद है और वहां की ढाबे वाली दाल फ्राई तो हर किसी की पसंदीदा दाल है। ढाबे वाली दाल फ्राई घर पर बनाना बहुत आसान है। आज मै आपको बहुत सरल स्टेप्स में इसे बनाना बताउंगी, जरूर बना कर देखे और अपने खाने का स्वाद बढ़ाये। आप इसे रोटी व् चावल के साथ परोसे व् उत्तर भारतीय खाने का मज़ा ले। ढाबे वाली दाल फ्राई विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

Step 1:-

 अरहर /तूर दाल बनाने की विधि How to prepare Tur/ Arhar Dal:-

अरहर/तूर दाल के लिए सामान चाहिए Ingredients for Tur/ Arhar Dal :-
  • 170 ग्राम अरहर/ तूर दाल।
  • 700 मिली लीटर पानी।
  • १ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • डेढ़ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
  • डेढ़ छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
  • डेढ़ छोटी चम्मच नमक।
 अरहर/ तूर दाल बनाने का तरीका How to prepare Arhar /Tur Dal:-
  • अरहर दाल ले और उसे 15 मिनट के लिए भिगोये।
  • 15 मिनट के बाद आप दाल को धोए व् कुकर में पानी के साथ तेज़ आंच पर रखे।
  • अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये।
  • अब ढक्कन बंद करे और सिंटी का इंतज़ार करे।
  • 2 सिंटी के बाद गैस धीमी करे, जिससे वो अच्छे से पक़ जाये।
  • 4 सिंटी के बाद गैस बंद करे और दाल को स्टीम में रहने दे।
  • जब स्टीम निकल जाये तब ढक्कन खोलिए, दाल को अच्छे से चलाइए।
  • आपकी दाल तैयार है।
Dal दाल

Dal दाल

Step 2:-

ढाबे वाली दाल फ्राई बनाने की विधि How to prepare Dhaba style Dal fry:-

ढाबे वाली दाल फ्राई बनाने का सामान Ingredients for Dhaba style Dal fry:-
  • एक बारीक़ कटा हुआ प्याज।
  • एक बारीक़ कटा हुआ टमाटर।
  • 15 ग्राम धनिया बारीक़ कटा हुआ।
  • एक बारीक़ कटा हुआ हरा मिर्चा।
बारीक़ कटे हुए टमाटर प्याज धनिया व् मिर्च Finely chopped Onion, tomato, coriander and chili

बारीक़ कटे हुए टमाटर प्याज धनिया व् मिर्च Finely chopped Onion, tomato, coriander and chili

  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा।
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • आधा छोटा चम्मच हींग।
  • एक बड़ा चम्मच देसी घी
  • आधा छोटा चम्मच नमक।
 ढाबे वाली दाल फ्राई बनाने की विधि How to prepare Dhaba Style Dal fry:-
  • तेज़ आंच पर कड़ाही रखे और उसमें घी डालें।
  • जब गरम हो जाये तब उसमें हींग डालें और फिर जीरा डालें।

    हींग देसी घी में Pure Ghee with Asafetida

    हींग देसी घी में Pure Ghee with Asafetida

जीरा साबुत डाला हुआ Cumin Seed in it

जीरा साबुत डाला हुआ Cumin Seed in it

  • अब कटी हुई प्याज डेल और लाल होने का इंतज़ार करें।
प्याज डाला हुआ with onion

प्याज डाला हुआ with onion

  • अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, टमाटर व् नमक मिलाये और टमाटर को भुनने दे।
टमाटर डाला हुआ with Tomato

टमाटर डाला हुआ with Tomato

  • अब हरा धनिया, हरा मिर्चा मिलाये और दाल डालें।

    दाल तड़का / फ्राई मसाला Dal Tadka/ Fry masala

    दाल तड़का / फ्राई मसाला Dal Tadka/ Fry masala

मसाले में दाल डालिये Add dal to masala

मसाले में दाल डालिये Add dal to masala

ढाबे वाली दाल फ्राई Dhaba style Dal fry

ढाबे वाली दाल फ्राई Dhaba style Dal fry

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
recipe image
Recipe Name
ढाबे वाली दाल फ्राई-दाल तड़का बनाने की विधि Dhaba style Dal fry tadka Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.51star1star1star1star1star Based on 22 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal)

About पारूल मित्तल (Parul Mittal)

पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.

8 Comments

  1. Dal fry in dabha style is very tasty and very good
    Our family members are like it.
    Please say me a procedure of making Malai kofta.

  2. Thanks parul for ur so simple n very delicious recipe
    It’s yummm my all family members like it
    Thanks again dear

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *