X

लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी Red Sauce Pasta Recipe Vidhi

हम लोग आजकल नये नये व्यंजन खाना पसंद करते है। चाइनीस और इटॅलियन उनमे आम है। मैने ये लाल सॉस पास्ता की विधि उसी को जहन में रखकर यहा लिखी है। यह बहुत आसान और पौष्टिक है। लाल सॉस पास्ता में सारी सब्जिया सेहत और विटमिन्स से भरी है। लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

लाल सॉस पास्ता बनाने के लिए सामान Ingredients of Red Sauce Pasta:-

  • 150 ग्राम मॅकरॉनी के आकार का।

Pasta Macaroni Shape मॅकरोनी आकार के पास्ता

  • 150 ग्राम स्पाइरल के आकार का।

Pasta Spiral Shape स्पाइरल के आकार का पास्ता

  • 50 ग्राम पास्ता एल्बो के आकार का।

Elbow shape Pasta Shape एल्बो के आकार पास्ता का आकार

  • 90 ग्राम बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स।
  • 1 प्याज़ बारीक कटी हुई।
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ।
  • 1 गाज़र बारीक कटी हुई।
  • 1 खीरा बारीक कटा हुआ।
  • 140 ग्राम बारीक कटा हुआ हरीगोभी/ बोरोकोल्ली।
  • 50  ग्राम बारीक कटा हुआ चेररी टमाटर।
  • 50 ग्राम बारीक कटा हुआ मुशरूमस।
  • 2 बड़े चम्मच फन फुड हनी मस्टयर्ड सलाद ड्रेसिंग
  • 2 बड़े चम्मच फन फुड 1000 आइलॅंड सलाद ड्रेसिंग।
  • 2 बड़े चम्मच रेमिया मेयोनेज़।
  • 2 बड़े चम्मच रेमिया सीज़र सलाद ड्रेसिंग।
  • 2 बड़े चम्मच  टोमॅटो कॅचअप।
  • 1 छोटा चम्मच नमक।
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च।
  • 2.5 छोटा चम्मच ईज़ी लाइफ मिक्स्ड हर्ब।
  • 2.5 छोटा चम्मच ईज़ी लाइफ ऑरेगेनो।
  • 200 मिली लीटर तेल।

लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि How to prepare Red Sauce Pasta:-

  • गैस पर तेज़ आँच पर बड़ा भगोना रखे, पानी भरे और 1 छोटा चम्मच नमक व तेल डाले।
  • एक उबाल आने पर सारे पास्ता उसमें डाले और 10 मिनिट के लिए छोड़े।
  • अब निकाल कर देखे, अगर पास्ता गल गया हो तो छन्नी में छान ले/ अगर नही तो 5 मिनिट के लिए और रखे, एक तरफ रख दे।
  • अब एक कड़ाही ले, तेज़ आँच पर गैस पर रखे और 4 बड़े चम्मच तेल डाले।
  • पहले प्याज़ डाले और भुन्ने दे।
  • जब प्याज़ सफेद ही हो और पक गयी हो तब खीरा छोड़कर, सारी सब्जिया उसमें डाले।

Pasta Vegetables पास्ता की सब्जियाँ

  • अब 1 छोटा चम्मच नमक व काली मिर्च उसमें मिलाए।
  • गैस धीमी आँच पर करे, ढक्कन से ढके।
  • थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
  • जब सब्जी पक जाए, तब उसमें खीरा मिलाए और 2 मिनिट के लिए छोड़े।
  • अब उपर दी हुई सारी सौसेस सब्जी में मिलाए जैसे फुनफूड और रेमिया की व टमाटर की सॉस।
  • अब सब्जी में मिक्स्ड हर्ब और ऑरेगेनो मिलाए फिर उबला हुआ पास्ता उसमें डाले।
  • अच्छे से चलाए और 10 मिनिट के लिए छोड़े।
  • आपका स्वादिष्ट लाल पास्ता परोसने के लिए तैयार है।
  • गरम गरम परोसे।

लाल सॉस पास्ता Red Sauce Pasta

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि Red Sauce Pasta Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
5 Based on 10 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.