हम सब को मीठा बहुत पसंद है, और अगर हमे सेवई खीर मिल जाए तो तो मज़ा ही आ जाता है। आपको पता है यह खीर कितने कम समय में आसानी से घर पर बन जाती है। आप एक बार ज़रूर बना कर देखे। सेवई की खीर विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
सेवई खीर बनाने का सामान चाहिए Ingredients for Seviyan ki Kheer Vermicelli Kheer:-
- 1 लीटर दूध।
- 70 ग्राम सेवई।
- 100 ग्राम चीनी।
- 5-6 बादाम छोटे टुकड़ो में।
- 10-12 किस्मीस।
- 5-6 इलायची कूटी हुई।
- छोटी चम्मच के टिप पर देसी घी।
- 1 लोंग।
सेवई खीर बनाने की विधि How to prepare Seviyan ki Kheer Vermicelli Kheer:-
- तेज़ आँच पर कड़ाही ले और उसमे दूध और सेवई डाले और लोंग डाले, उबलने दे।
- एक उबाल के बाद गैस धीमी करे और दूध को खदकने दे जब तक वो गाढ़ा हो जाए।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तब लोंग निकल कर हटा दीजिए, चीनी डाले।
- Hot Tip:- लोंग एक अलग सा जादुई फ्लेवर आपकी खीर को देगा जो लोग आपको सरहेगे और आपका सीक्रेट होगा।
- अब 2 मिनिट इंतेज़ार करे, फिर गॅस बंद करे।
- अब सारे ड्राइ फ्रूट्स और देसी घी डाले डाले।
- आपकी सेवई की खीर तैयार है, इसे ठंडा करके फ़्रिज़ में रखे और फिर ठंडी खीर परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
सेवई खीर बनाने की विधि Seviyan ki Kheer Vermicelli Kheer Recipe
Author name
पारुल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
9 Review(s) Based on
Wowww
Awsome