आलू व् पालक, दोनो ही स्वाद और सेहत से भरपूर सब्जियाँ है। आलू हमें कार्बोहाइड्रेट्स देता है और पालक खून बनाता है। कुल मिलाकर यह सब्जी सेहत से भरी हुई है, जो बच्चों को और बड़ों को दोनों के लिए बहुत लाभकारी है। जब इनको मिलाकर बनाते है, तो इनका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। आलू पालक की सूखी सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट व सेहत से परिपूर्ण, बनाने में बहुत आसान है। आप इसे पराठे के साथ या उत्तर भारतीय थाल के साथ परोसे। आलू पालक की सूखी सब्जी बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
- 250 ग्राम बारीक कटा हुआ पालक।
- 2 आलू छोटे कटे हुए।
- आधा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्ची।
- डेढ़ चम्मच धनिया।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी।
- आधा चम्मच नमक।
- डेढ़ बड़ा चम्मच तेल।
आलू पालक की सूखी सब्जी बनाने की विधि How to prepare Aloo Palak:-
- पहले पालक को अच्छे से धो लें, अब बहुत बारीक़ काटे, आलू को भी छील कर धो ले और काट ले।
- अब एक कड़ाही तेज़ आँच पर रखे, तेल डाले।
- जब तेल गरम हो जाए, तब उसमे जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी डाले।
- अच्छे से मिलाए।
- अब उसमें पालक आलू डाले और साथ में नमक डाले।
- मिलाए और ढक दे।
- गैस धीमी करिए और 5-10 मिनट को छोड़ दीजिए।
- थोड़ी थोड़ी देर में (दो मिनट के अंतराल पर) करछुल से सब्जी चलाए, आप देखेंगे पालक पानी छोड़ रहा है।
- जब थोड़ा पानी रह जाए, आलू पक जाये, तब ढक्कन हटा दीजिए और गैस धीमी रहने दे।
- थोड़ी थोड़ी देर (दो मिनट के अंतराल पर) में चलाए।
- पानी सूखने तक सब्जी भूनने दे, फिर गैस बंद करे, आपकी स्वादिष्ट आलू पालक तैयार है।
- आप इसे पराठे के साथ या उत्तर भारतीय थाल के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।