पिज़्ज़ा नाम सुन कर ही मज़ा आ जाता है, वेज पिज़्ज़ा बहुत आसानी से घर पर बन जाता है साथ ही सेहत से भरपूर होता है। आप वेज पिज़्ज़ा जरूर बना कर देखें और अपने अपनों को घर का बना सेहत से भरपूर पिज़्ज़ा खिलाएं। वेज पिज़्ज़ा बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
वेज पिज़्ज़ा बनाने का सामान Ingredients for Veg Pizza:-
- बीन्स – 50 ग्राम।
- शिमला मिर्च – 1 बरीक काटें।
- प्याज – 2 बरीक काटें।
- टमाटर – 2 बीज निकाल कर बरीक काटें।
- मक्खन – 100 ग्राम।
- पनीर – 300 ग्राम।
- मशरुम – 1 पैकेट।
- बेबी कॉर्न – 1 पैकेट।
- पिज़्ज़ा पास्ता सॉस।
- नमक – 1 छोटा चम्मच।
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच।
- पिज़्ज़ा बेस – 6
वेज पिज़्ज़ा बनाने की विधि How to prepare Veg Pizza:-
- सबसे पहले बीन्स, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च धोकर बारीक़ काट लें।
- अब पनीर को कद्दूकस करें या हाथ से मींजे और सारी कटी हुई सब्जियां इसमें मिलाये साथ में नमक व् काली मिर्च मिलाये।
- मशरुम और बेबी कॉर्न को उबाल लें, जब वो हलके से मुलायम हो जाये तब पानी को हटा कर इसे एक तरफ रखें।
- अब आपका पिज़्ज़ा का सामान तैयार है।
- अब पिज़्ज़ा बेस लें उसपर मक्खन लगाएं फिर पिज़्ज़ा पास्ता सॉस लगाएं।
- उसपर पनीर मिक्सचर फैलाएं और उबला हुआ मशरुम व् बेबी कॉर्न रखें।
- अब माइक्रोवेव में आप पिज़्ज़ा को रखें, आपके माइक्रोवेव में अगर पिज़्ज़ा का ऑप्शन है तो उसे दबा दे अगर नहीं है तो आप अपने बुकलेट में पिज़्ज़ा बनाने का टेम्प्रेचर देख लें।
- आपका स्वादिष्ट वेज पिज़्ज़ा तैयार है, गरम गरम परोसें।
- आप मेरा घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि जरूर देखें व् उसे भी बना कर देखें।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
वेज पिज़्ज़ा बनाने की विधि Veg Pizza Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
8 Review(s) Based on