अरहर दाल तड़का बनाने की विधि/ तरीका Yellow Arhar Dal Tadka Recipe

अरहर दाल तड़का हमारे सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। अरहर दाल तड़का मे प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है, जो स्वस्त शरीर की ज़रूरत है। आप अरहर दाल तड़का को रोटी/ चपाती, और चावल के साथ खा सकते है। अरहर दाल तड़का खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। अरहर दाल तड़का बनने की विधि/ तरीका अब हिंदी व् अंग्रेजी (English) में उपलब्ध है।

अरहर दाल तड़का बनाने के लिए सामान Ingredients of Yellow Arhar Dal Tadka:-

  • 170 ग्राम अरहर/ तूर दाल।
  • 700 मिली लीटर पानी।

For Dal दाल के लिए :-

  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • डेढ़ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
  • डेढ़ छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
  • डेढ़ छोटी चम्मच नमक।

For Chaunka छौंके के लिए:

  • 1 बड़ी चम्मच देसी घी
  • आधी छोटी चम्मच हींग।
  • 1 छोटी चम्मच जीरा।
  • आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।

अरहर दाल तड़का बनाने की विधि How to prepare Yellow Arhar Dal:-

  • अरहर दाल ले और उसे 15 मिनट के लिए भिगोये।
  • 15 मिनट के बाद आप दाल को धोए व् कुकर में पानी के साथ तेज़ आंच पर रखे।
  • अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये।
  • अब ढक्कन बंद करे और सिंटी का इंतज़ार करे।
  • 2 सिंटी के बाद गैस धीमी करे, जिससे वो अच्छे से पक़ जाये।
  • 4 सिंटी के बाद गैस बंद करे और दाल को स्टीम में रहने दे।
  • जब स्टीम निकल जाये तब ढक्कन खोलिए, दाल को अच्छे से चलाइए।
  • आपकी दाल तैयार है।
Dal दाल

Dal दाल

  • अब गोल करछुल लीजिए।
Dal Chaunka with Ball Scoop दाल छौंका गोल करछुल से

Dal Chaunka with Ball Scoop दाल छौंका गोल करछुल से

  • तेज आंच पर रखें और देसी घी डालें।
  • जब देसी घी गरम हो जाये तब उसमें हींग डालें, जब हींग सफ़ेद हो जाये तब उसमें जीरा डालें और फिर लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • Hot Tip:- ध्यान रहे, इसे तेज़ी से करना होता है वर्ना मसाला जल जायेगा।
With Cumin seeds जीरा के साथ

With Cumin seeds जीरा के साथ

  • Warning: दाल में तुरंत डालें और ढक्कन तुरंत बंद कर दे, नहीं तो घी के गरम छीटें आ सकते हैं।
  • आपकी स्वादिष्ट अरहर दाल तड़का परोसने को तैयार है।
  • आप अरहर दाल तड़का रोटी व् चावल के साथ परोसे व् उत्तर भारतीय खाने का मज़ा ले।
Arhar/ Tur Dal अरहर दाल

Arhar/ Tur Dal अरहर दाल

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
recipe image
Recipe Name
अरहर दाल तड़का बनाने की विधि Yellow Arhar Dal Tadka Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 8 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal)

About पारूल मित्तल (Parul Mittal)

पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *