आम तो फलों का राजा है, हम इसे बहुत तरीक़ो से खाते है। आज कल जब फास्ट फूड का बहुत ज़्यादा चलन है, तब हमे सेहत की फिकर होती है। आप मैंगो शेक घर पर बना सकती है, जो बहुत स्वादिष्ट, सेहत से भरपूर और बच्चों का प्यारा ड्रिंक है। मैंगो शेक बनाने में बहुत आसान है, आप ज़रूर बनाए। मैंगो शेक बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मैंगो शेक बनाने के लिए सामान Ingredients of Mango Shake:-
- आम – 1
- चीनी – 50 ग्राम
- दूध – 500 मिली लीटर
- बरफ – 10 क्यूब्स
मैंगो शेक बनाने की विधि How to prepare Mango Shake:-
- पहले आप आम को छीले और एकतरफ़ का पूरा आम काट कर मिक्सर में डाले।
- अब उसमें चीनी डाले और उसे पीस ले।
- अब उसमे दूध मिलाए व बरफ के टुकड़े डाले।
- फिर से मिक्सी चलाए और दूध व आम को मिलने दे।
- 2 मिनिट बाद मिक्सी बंद करे और मॅंगो शेक को ग्लास में निकाले।
- बचा हुआ आम छोटे टुकड़ो में काटे।
- मॅंगो शेक परोसने से पहले 4-5 टुकड़े आम के उसमे डाले और परोसे।
- आपका स्वादिष्ट माँगो शेक तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
मैंगो शेक बनाने की विधि Mango Shake Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
8 Review(s) Based on