X

मैंगो शेक आइस क्रीम के साथ बनाने की विधि/ तरीका Mango Shake with Ice Cream in Hindi

आम तो फलों का राजा है, हम इसे बहुत तरीक़ो से खाते है। आज कल जब फास्ट फूड का बहुत ज़्यादा चलन है, तब हमे सेहत की फिकर होती है। आप मैंगो शेक आइस क्रीम घर पर बना सकती है, जो बहुत स्वादिष्ट, सेहत से भरपूर और बच्चों का प्यारा ड्रिंक है। मैंगो शेक आइस क्रीम बनाने में बहुत आसान है, आप ज़रूर बनाए। मैंगो शेक आइस क्रीम रेसिपी/ विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

मैंगो शेक आइस क्रीम बनाने के लिए सामान Ingredients of Mango Shake with Ice Cream:-

  • 1 आम।
  • चीनी – 50 ग्राम।
  • दूध – 500 मिली लीटर।
  • बरफ – 10 क्यूब्स।
  • टूटी फ्रूटी आइस क्रीम – 2 स्कूप।
  • Note:- आप इसमें कोई भी फ्लेवर की आइस क्रीम डाल सकते है, वैनिला आइसक्रीम भी डाल सकते है।

मैंगो शेक आइस क्रीम बनाने की विधि How to prepare Mango Shake with Ice Cream:-

  • पहले आप आम को छीले और एकतरफ़ का पूरा आम काट कर मिक्सर में डाले।

Mango in a mixerकटा हुआ आम

  • अब उसमें चीनी डाले और उसे पीस ले।

Mango churned आम पिसा हुआ

  • अब उसमे दूध मिलाए व बरफ के टुकड़े डाले।
  • फिर से मिक्सी चलाए और दूध व आम को मिलने दे।
  • 2 मिनिट बाद मिक्सी बंद करे और मॅंगो शेक को ग्लास में निकाले।
  • बचा हुआ आम छोटे टुकड़ो में काटे।
  • मॅंगो शेक परोसने से पहले 4-5 टुकड़े आम के उसमे डाले साथ में आइस क्रीम डाले और परोसे।
  • आपका स्वादिष्ट माँगो शेक आइस क्रीम  के साथ तैयार है।

मैंगो शेक आइस क्रीम के साथ Mango Shake with Ice Cream

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
मैंगो शेक आइस क्रीम के साथ बनाने की विधि Mango Shake with Ice Cream
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4 Based on 6 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.