
आम तो फलों का राजा है, हम इसे बहुत तरीक़ो से खाते है। आज कल जब फास्ट फूड का बहुत ज़्यादा चलन है, तब हमे सेहत की फिकर होती है। आप मैंगो शेक आइस क्रीम घर पर बना सकती है, जो बहुत स्वादिष्ट, सेहत से भरपूर और बच्चों का प्यारा ड्रिंक है। मैंगो शेक आइस क्रीम बनाने में बहुत आसान है, आप ज़रूर बनाए। मैंगो शेक आइस क्रीम रेसिपी/ विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मैंगो शेक आइस क्रीम बनाने के लिए सामान Ingredients of Mango Shake with Ice Cream:-
- 1 आम।
- चीनी – 50 ग्राम।
- दूध – 500 मिली लीटर।
- बरफ – 10 क्यूब्स।
- टूटी फ्रूटी आइस क्रीम – 2 स्कूप।
- Note:- आप इसमें कोई भी फ्लेवर की आइस क्रीम डाल सकते है, वैनिला आइसक्रीम भी डाल सकते है।
मैंगो शेक आइस क्रीम बनाने की विधि How to prepare Mango Shake with Ice Cream:-
- पहले आप आम को छीले और एकतरफ़ का पूरा आम काट कर मिक्सर में डाले।
- अब उसमें चीनी डाले और उसे पीस ले।
- अब उसमे दूध मिलाए व बरफ के टुकड़े डाले।
- फिर से मिक्सी चलाए और दूध व आम को मिलने दे।
- 2 मिनिट बाद मिक्सी बंद करे और मॅंगो शेक को ग्लास में निकाले।
- बचा हुआ आम छोटे टुकड़ो में काटे।
- मॅंगो शेक परोसने से पहले 4-5 टुकड़े आम के उसमे डाले साथ में आइस क्रीम डाले और परोसे।
- आपका स्वादिष्ट माँगो शेक आइस क्रीम के साथ तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
मैंगो शेक आइस क्रीम के साथ बनाने की विधि Mango Shake with Ice Cream
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




