मैंगो शेक बनाने की विधि/ तरीका Mango Shake Recipe in Hindi

आम तो फलों का राजा है, हम इसे बहुत तरीक़ो से खाते है। आज कल जब फास्ट फूड का बहुत ज़्यादा चलन है, तब हमे सेहत की फिकर होती है। आप मैंगो शेक घर पर बना सकती है, जो बहुत स्वादिष्ट, सेहत से भरपूर और बच्चों का प्यारा ड्रिंक है। मैंगो शेक बनाने में बहुत आसान है, आप ज़रूर बनाए। मैंगो शेक बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

मैंगो शेक बनाने के लिए सामान Ingredients of Mango Shake:-

  • आम – 1
  • चीनी – 50 ग्राम
  • दूध – 500 मिली लीटर
  • बरफ – 10 क्यूब्स

मैंगो शेक बनाने की विधि How to prepare Mango Shake:-

  • पहले आप आम को छीले और एकतरफ़ का पूरा आम काट कर मिक्सर में डाले।
Mango in a mixer कटा हुआ आम

Mango in a Mixer कटा हुआ आम

  • अब उसमें चीनी डाले और उसे पीस ले।
Mango churned आम पिसा हुआ

Mango churned आम पिसा हुआ

  • अब उसमे दूध मिलाए व बरफ के टुकड़े डाले।
  • फिर से मिक्सी चलाए और दूध व आम को मिलने दे।
  • 2 मिनिट बाद मिक्सी बंद करे और मॅंगो शेक को ग्लास में निकाले।
  • बचा हुआ आम छोटे टुकड़ो में काटे।
  • मॅंगो शेक परोसने से पहले 4-5 टुकड़े आम के उसमे डाले और परोसे।
  • आपका स्वादिष्ट माँगो शेक तैयार है।
मैंगो शेक Mango Shake

मैंगो शेक Mango Shake

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
recipe image
Recipe Name
मैंगो शेक बनाने की विधि Mango Shake Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 8 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal)

About पारूल मित्तल (Parul Mittal)

पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *