
गाज़र गोभी का आचार आप आसानी से बना सकते है। यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है । जब बहुत ठंड होती है, और चौके में जाने का मन नही करता, उस समय ये आचार बहुत काम आता है। आप इसे पूरी, के साथ दे सकते है, सब्जी की ज़रूरत नही है। इसमें गाजर, गोभी, मूली, शलजम सबकुछ है जो जाड़ों में बहुत फ़ायदा करता है। आप इसे पूरे साल फ्रिज में रख सकते है। यह पूरी या अन्य किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। गाज़र गोभी का आचार पाचन में मदद करता है और इतना रंग बिरंगा होता है की आप को देखते ही खाने का मन करेगा। बनाने में बहुत आसान, आप गाज़र गोभी का आचार ज़रूर एक बार बना कर देखे। गाजर गोभी आचार विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
गाज़र गोभी का अचार बनाने के लिए सामान Ingredients of Gajar Gobhi Achar:-
- 1 फूल गोभी।
- 2 मूली।
- 6 गाजर।
- 2 शलजम।
- 1 बड़ा चम्मच नमक।
- 75 ग्राम पिसी राई।
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 300 मिली लीटर सरसों का तेल।

अचार का सामान Achar veg
गाज़र गोभी का अचार बनाने की विधि How to prepare Gajar Gobhi Achar:-
तैयारी करना:-
- सब्जिया सुंदरता से बड़ी बड़ी काटे।

लम्बाई में काटें cut in longitudinal shape
- 5 लीटर का भगोना ले, उसमे पानी ले, उबलने को रखे।

पानी उबालें boil water
- Note:- पानी उतना लें जिसमें, कटी हुई सब्जी आ जाए।
- जब पानी उबलने लगे, तब सारी सब्जियां उसमें डाले और 5 मिनिट को ढक दे।

सब्जी उबले पानी में डालें add veg in boiling water
- अब ढक्कन खोले और देखे, अगर सब्जियां थोड़ी मुलायम हो गयी हो तो बाहर निकाले।

उबली हुई boiled
- सब्जिया एक सूती कपड़े पर या तौलिए पर रखे और सूखने दे।

सब्जियां को धूप दिखाएँ spread boiled veg in sun
- सब्जियो को 5-6 घंटे तक सूखने दे और बीच बीच में पलटते रहे जिससे वो हर तरफ से सुख जाए।
Step 2:-
- अब एक गहरा बर्तन ले और सारी सब्जियां उसमे रखे।
- अब उसमे राई पीसी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व नमक डाले साथ में सरसों के तेल डाले।

मसाला डालें add masala
- इसे अच्छे से मिलाए, जिससे अच्छे से मसाला मिल जाए।

अच्छे से मिलाये mix it well

सरसों का तेल डालें pour mustard oil
- एयर टाइट डब्बे में न रखें, थाली से ढके।
- अगर धूप है, तो धूप दिखा दीजिए वरना अंदर रखे।

धूप दिखाएँ keep it in sun
- 2-3 बार दिन में आचार चलाए।
- 10-12 दीनो में आपका आचार तैयार हो जाएगा।
- आप इसे खाने के साथ या मठरी के साथ खा सकते है।

गाजर गोभी का अचार Gajar Gobhi achar
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






Thanks for visiting and trusting.
So tasty pickle
Thanks Poonam