
मीठी सेवई बनाना बहुत ही आसान है और यह हम सब को पता है की स्वाद में लाजवाब है। आप इसे कभी भी बना सकते है। यहाँ मैंने बहुत सरल तरीके से इसे बनाया है, आप जरूर बनाये और अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ़ उठाये। मीठी सेवई विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मीठी सेवई (सूखी) का सामान चाहिए Ingredients for Meethi Sewai Dry:-
- 110 ग्राम भुनी सेवईयां।
- 150 ग्राम चीनी।
- 50 मिली लीटर दूध।
- 150मिली लीटर पानी।
- 1 छोटा चम्मच देसी घी।
- 4 टुकड़े कटे हुए बादाम।
- 10 किशमिश।
- 5 इलाइची कुटी हुई।
- 4 छोटे चम्मच मलाई।
मीठी सेवई (सूखी) बनाने की विधि How to make Meethi Sewai Dry:-
- सेवईयां ले और छोटे टुकड़े करें।

सेवईयां तोड़िये Break Sewai
- पहले कड़ाही में घी डालें और गैस पर रखें, आंच न ज्यादा तेज हो न हलकी।
- अब उसमें सेवईयां डालें और भूने, जब उसका रंग बदल जाये तो उतर ले।
कड़ाही में सेवई Sewai in kadahi

भुनी सेवई Sewai when roasted
- गैस बंद करे और इसे अलग रखें।
- एक कड़ाही रखे और उसमें पानी व् चीनी डाले।

उबलता हुआ पानी चीनी के साथ water and sugar boiling
- जब चीनी घुल जाये तब दूध मिलाये।

दूध डालिये उबलते पानी में pouring milk into boiling water
- जब उबाल आ जाये तब उसे सेवईयां में मिलाये।

दूध उबलता हुआ milk boiling

दूध पानी को सेवई में डाले pouring mixture in roasted Sewai
- अब ढक्कन ढके और गैस धीमी करे।

ढक्कन से ढकें cover with lid
- 5 मिनट बाद गैस बंद कर दे।
- आपकी मीठी सेवईयां तैयार है।
- समें मेवे डालिये।
- अब दो कांटे लेकर सेवईयां अलग अलग करिये जिससे आपकी सेवईयां खिली दिखे।

मीठी सेवई Meethi Sewai Dry

सेवई को 2 काँटों से अलग अलग छितराये Sewai scatter with fork
मीठी सेवई (सूखी) परोसने का तरीका How to serve Meethi Sewai Dry:-
- मीठी सेवईयां को एक कटोरी में निकाले और उसपर मलाई डाल कर परोसे।
- मीठी सेवईयां तैयार है।
- अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ़ उठाये।

मीठी सेवईयां Meethi Sewai Dry
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






Very nice sweet dish recipe
Thanks