
लौकी सेहत से भरपूर होती है, आप इसे लौकी के पराठे बना कर खाये। लौकी का पराठा बहुत स्वादिष्ट लगता है और किसी भी सब्जी के साथ खाया जा सकता है, अगर सब्जी नहीं भी है तो रायते या दही के साथ भी परोस सकते है। ये इतना स्वाद से भरा है और बनाना उतना ही आसान, आपको पहले से कोई तयारी की जरूरत नहीं पड़ती। आप लौकी का पराठा जरूर बनाये। लौकी का पराठा विधि हिंदी व् अंग्रेजी में उपलब्ध है।
लौकी का पराठा बनाने का सामान Ingredients for Lauki ka Paratha:-
- लौकी – आधी कद्दूकस करी हुई।
- आटा – 200 ग्राम।
- प्याज – 1 छोटी बारीक़ कटी हुई।
- जीरा साबुत – 1 छोटा चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- नमक – 1 छोटा चम्मच।
लौकी का पराठा बनाने की विधि How to prepare Lauki ka Paratha:-
- लौकी को छीलें व् कद्दूकस कर लें।
- प्याज महीन काट लें और लौकी के साथ मिला दें।

लौकी और प्याज lauki pyaaz together
- अब मसाला इसपर डालें व् आटा भी डालें।

मसाला डालें with masala

आटा मिलाये mix atta
- अब इस को पानी से गूंद लें।
- आपका गुन्दा हुआ आटा पराठा बनाने के लिए तैयार है।

गुन्दा हुआ आटा atta kneaded
- अब तवा तेज आंच पर रखें, और चकला बेलन लें।
- एक छोटी लोई लें और गोल कर उसे चकले पर रखें व् बेलन से बेलें।
- तवा पर थोड़ा तेल लगाएं और बिला हुआ पराठा तवे पर डालें।

तवा पर on tawa
- अब पराठा पलटें व् तेल लगाएं, फिर से पलटें और दूसरी तरफ भी थोड़ा तेल लगाएं।

step 2
- जब दोनों तरफ से पराठा लाल हो जाये तो मतलब पक गया है।

बना हुआ पराठा paratha made
- गरम गरम परोसें।

लौकी का पराठा Lauki ka Paratha
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
लौकी का पराठा बनाने की विधि Lauki ka paratha recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




