रवा/ सूजी का उपमा दक्षिण भारत की डिश है, बहुत स्वादिष्ट व सेहतमंद। बनाने में आसान, आप सूजी का उपमा नाश्ते में परोसे व खाने के समय भी खा सकते है। सूजी का उपमा विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 Persons
रवा/ सूजी का उपमा बनाने के लिए सामान Ingredients of Rava/Sooji Upma :-
- 75 ग्राम सूजी।
- 400 मिली लीटर पानी।
- 2 बड़ा चम्मच तेल।
- आधा चम्मच राई।
- एक चुटकी अद्रक।
- एक चम्मच चना दाल।
- एक चम्मच उरद दाल।
- 2 चम्मच मूँग फली दाना।
- एक बारीक कटी प्याज़।
- हरी मिर्च दो टुकड़ो में।
- 1 चम्मच नमक।
रवा/ सूजी का उपमा बनाने की विधि How to prepare Rava/ Sooji Upma:-
- कड़ाही को गैस पर तेज आँच पर रखे।
- उसमें तेल डाले, जब थोड़ा गरम हो जाए तब मूँगफली भूने और उसे अलग रख दे।
- गैस धीमी आँच पर करिए।
- अब राई डालिए, जब वो फूटने लगे तब अद्रक व प्याज डालिए और हरी मीरचा।
- अब चना दाल व उरद दाल डालिए।
- प्याज हल्की भूनी होनी चाहिए।
- अब मूँगफली उसमें डालिए।
- अब पानी मिलाइए।
- नमक मिलाइए।
- गैस तेज आँच पर करिए।
- उबलने का इंतेजार करिए।
- अब करछुल कड़ाही में डालिए।
- बाए हाथ से सूजी डालिए और दाहिने हाथ से करछुल से हिलाए जिससे की गाँठे न पड़े।
- ऐसा करने से उपमा चिकना बनेगा।
- अब गैस हल्की आँच पर करे और 5 मिनिट के लिए ढक्कन से ढक दीजिए।
- अब गैस बंद कर दीजिए और 5 मिनिट के लिए छोड़ दीजिए।
- उपमा तैयार है आप इसे गरम गरम परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
रवा/ सूजी का उपमा बनाने की विधि Rava/ Sooji Upma Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
23 Review(s) Based on