
हिंदू धर्म में पूजा के बाद चरणामृत परसाद के रूप में दिया जाता है। चरणामृत बहुत स्वादिष्ट व मीठा होता है। यहाँ मैने चरणामृत बनाने की सरल विधि दी है जो चरणामृत को बहुत स्वादिष्ट बनाता है। चरणामृत विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
चरणामृत बनाने के लिए सामान Ingredients of Charnamrit:-
- 800 मिली लीटर दूध।
- 120 ग्राम चीनी।
- 10 ग्राम चिरौंजी।
- 30 ग्राम मखाने।
- 4-5 तुलसी की पत्ती।
- 1 छोटा चम्मच शहद।
- 2 छोटा चम्मच गंगाजल।
- 1 छोटा चम्मच पिघला हुआ देसी घी।
- 160 ग्राम दही।
- सूखा नारियल 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ।
चरणामृत बनाने की विधि How to prepare Charnamrit:-
- 800 मिली लीटर ठंडा दूध बड़े कटोरे/ भगोना लीजिए।
- अब चीनी दूध में डाले और अच्छे से मिलाए।
- अब चिरौंजी डाले।
- अब माखाने को मिक्सर जार में ले, केवल 2 सेकेंड को चलाए, आपके माखाने छोटे टुकड़े में तब्दील हो जाएँगे।
- अब सारे मखाने दूध में डाले।
- अब तुलसीदल, शहद, गंगाजल,सूखा नारियल व पिघला हुआ देसी घी डाले और अच्छे से मिलाए।
- अब दही मिलाए और अच्छे से मिलाए।
- आपका स्वादिष्ट चरणामृत तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
चरणामृत बनाने की विधि Charnamrit Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Thnks a lotmmi was looking for eay receipe for charnaamrit and you just made my day
Thanks Gaurav.