फ्रूट कस्टर्ड बनाने में बहुत आसान और सेहत से भरपूर होता है। खाने के बाद या शाम को फ्रूट कस्टर्ड बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप फ्रूट कस्टर्ड ज़रूर बना कर देखे। फ्रूट कस्टर्ड विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामान Ingredients of Fruit Custard:-
- 1 लीटर दूध।
- 70 मिली लीटर ठंडा दूध एक कटोरी में।
- 150 ग्राम क्रीम।
- 30 ग्राम कस्टर्ड पाउडर।
- 156 ग्राम चीनी।
- 400 ग्राम आम/ 2 आम।
- 200 ग्राम केला/ 1 केला।
- 60 ग्राम अंगूर।
- 264 ग्राम सेब/ 2 सेब छिलका छीलिए।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि How to prepare Fruit Custard:-
- भगोना तेज़ आँच पर रखे और 1 लीटर दूध को उबलने दे।
- 70 मिली लीटर दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाए और एक तरफ रखे।
- एक उबाल के बाद कस्टर्ड वाला दूध मिलाए।
- डेढ़ मिनिट के बाद उसमें चीनी डाले और 20 सेकेंड्स के लिए गॅस पर रहने दे।
- गॅस बंद करे और ठंडा होने को रखे।
- 3 घंटे में आपका कस्टर्ड ठंडा हो जाएगा, आप फलो को छोटा छोटा काट ले।
- अब ठंडे कस्टर्ड में पहले क्रीम मिला ले, फिर फल मिलाए।
- अब फ्रिज में 4 घंटे के लिए रखे जिससे फ्रूट कस्टर्ड अच्छे से ठंडा हो जाए।
- आपका स्वादिष्ट कस्टर्ड तैयार है।
- अगर बच जाए तो फ्रिज में रखे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि Fruit Custard Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
5 Review(s) Based on