
आपने के बहुत सारे व्यंजन खाए होंगे, मिक्स वेज एक बहुत ही लाभकारी और सेहतमंद सब्जी है। यहाँ मैने इसे और स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर बनाया है। आप मिक्स वेज आसानी से घर पर बना सकते है, रोटी, पराठा और नान के साथ परोसने पर अलग ही स्वाद आएगा। इसमे जितनी भी सब्जियां है वो विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर है।इसे खाकर आप रेस्टोरेंट का मज़ा घर पर ले सकते है। मिक्स वेज विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
मिक्स वेज सब्जी के लिए सामान Ingredients of Mix Veg Sabji:-
सब्जियां चाहिए:-
- 100 ग्राम फ्रेंच बीन्स।
- 100 ग्राम पालक।
- 150 ग्राम हरी मटर बिना छिली।
- 50 ग्राम चेरी टमाटर।
- 70 ग्राम मुशरूमस।
- 100 ग्राम गाज़र।
- 100 ग्राम फूल गोभी।
- 230 ग्राम प्याज़।
- 300 ग्राम टमाटर।

सब्जियां vegetables
मसाले जो डालेंगे:-
- 4 बड़े चम्मच तेल।
- 1 छोटी चम्मच हींग।
- 3 छोटी चम्मच जीरा।
- 3 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 4 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटी चम्मच नमक।
- 10 मिली लीटर पानी।
मिक्स वेज सब्जी की विधि How to prepare Mix Veg Sabji:-
Step 1:-
- कुक्कर तेज़ आँच पर रखे, उसमें धुले हुए के पत्ते डाले और ढक्कन लगा दे, 2 सिंटी के बाद गैस बंद कर दे।
- अब उसे स्टीम में छोड़े।
- अब पत्ती बाहर निकाले व उन्हे ठंडा होने दे।
- उबली पत्ती ग्राइंडर में डाले व उसका पेस्ट बना ले।
- अलग रख दे।
- सब्जिया धोकर बारीक काँटे, चेररी टमाटर सब्जी में ही काटेंगे, आप प्याज़ और टमाटर अलग रखे।
- मटर छीले नही, उसे भी बारीक काँटे छिलके समेत।

छिलका समेत मटर काटें chopped peas with peel

बारीक़ कटे हुई सब्जियां Chopped veg
Step 2:-
- अब कुक्कर तेज़ आँच पर रखे, उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डाले और 1/4 छोटी चम्मच हींग डाले फिर 1.5 छोटी चम्मच जीरा डालें, फिर 1.5 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाले।
- अब सारी कटी हुई सब्जिया डाले, साथ में 10 मिली लीटर पानी डाले और ढक्कन लगा दे।
- 2 सिंटी के बाद गैस बंद कर दे।
- उसे स्टीम में छोड़े।
Step 3:-
- अब प्याज़ को ग्राइंडर में डाले व पेस्ट बना ले।
- अब एक कड़ाही ले और 2 बड़े चम्मच तेल डाले।
- अब उसमें 1/4 छोटी चम्मच हींग डाले, 1 छोटी चम्मच जीरा व 1 छोटी चम्मच गरम मसाला डाले।
- अब उसमें प्याज़ का पेस्ट डाले, गैस धीमी कर दे।
- प्याज़ भुनने दे।

प्याज भुनते हुए pyaaz bhunte hue
- टमाटर को ग्राइंडर में डालें और पेस्ट बनाए।
- जब प्याज़ भुन जाए तब उसमें 1.5 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर डाले व टमाटर का पेस्ट मिलाए और 1 छोटा चम्मच नमक डाले।

टमाटर मिलाएं mix tomato
- जब टमाटर पेस्ट भुन जाए, पीसा हुआ उसमे डाले।

मिलाएं add
- 5 मिनिट पकने के बाद उसमें बनी हुई सब्जियां डालिए।

उबली हुई सब्जियां मिलाएं add boiled veg
- अच्छे से मिलाए व 10 मिनिट और पकाए, अब गैस बंद कर दे।
- आपकी स्वादिष्ट मिक्स वेजिटेबल तैयार है, गरम गरम परोसे।
- स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे नान, पराठा के साथ परोसे।

मिक्स वेज mix veg
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






I tried and it was awesome …. THANKS