
प्याज टमाटर की चटनी एक बहुत जल्द बनने वाली आसान विधि है। यह रसम व चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है। आप इसको पूरी, बथुआ पराठा के साथ भी खा सकते है। आप टमाटर प्याज चटनी कभी भी बन सकते है। टमाटर प्याज चटनी बनने में बहुत आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, आप इसे जरूर बनाएँ। टमाटर प्याज चटनी विधि/ तरीका हिंदी व् अंग्रेजी (English) में उपलब्ध है।
प्याज टमाटर की चटनी के लिए सामान Ingredients of Tomato Onion Chutney:-
- 2 प्याज़ कटी हुई।
- 2 टमाटर कटे हुए।
- 2 हरी मिर्च 2 टुकड़ो में काटे।
- डेढ़ छोटी चम्मच राई।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
प्याज टमाटर की चटनी की विधि How to prepare Tomato Onion Chutney:-
- प्याज, टमाटर और हरी मिर्चा बड़े बड़े टुकड़ों में काटें।

प्याज कटा हुआ chop onion

टमाटर कटा हुआ chop tomato
- कड़ाही को तेज आंच पर रखे और तेल डाले।
- जब तेल गरम हो जाये तब उसमें राइ डाले।

तेल में राइ oil with mustard seed
- जब राइ तल जाये तब उसमें टमाटर, प्याज व् हरी मिर्च डाले।

टमाटर, प्याज मिलाएं mix all ingredients
- अच्छे से मिलाये।
- अब नमक डाले।
- गैस धीमी करे और ढक्कन से ढक दे।

ढक्कन से ढके cover with lid
- 6-7 मिनट के लिए रखे।
- ढक्कन खोले और चलाये, काली मिर्च मिलाये।

काली मिर्च डालें put black pepper
- गैस बंद करे।
- आपकी स्वादिष्ट प्याज टमाटर चटनी परोसने को तैयार है।
- आप इसे रसम व चावल के साथ परोसे।
- आप इसको पूरी, बथुआ पराठा के साथ भी खा सकते है।

प्याज टमाटर की चटनी Tamatar pyaaz ki chutney
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
प्याज टमाटर की चटनी बनाने की विधि Tomato Onion chutney Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




