
बथुआ का पराठा बनाने की विधि बेहद आसान है। बथुआ आटे में मिलाकर पूरी या पराठे बनाए और स्वाद देखे, आप इसे आलू टमाटर की सब्जी के साथ परोस सकते है। बथुआ का पराठा विधि/ रेसिपी अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
बथुआ पराठा बनाने के लिए सामान Ingredients of Bathua Paratha:-
- 400 ग्राम गेहूं आटा।
- 400 ग्राम बथुआ।
- एक छोटा चम्मच जीरा।
- एक छोटा चम्मच नमक।
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- पानी – 150 ml।
- देसी घी।
बथुआ पराठा बनाने की विधि How to prepare Bathua Paratha:-
- बथुआ लीजिए, धोयिये, काटिए और कुक्कर में डाल कर उसे तेज़ आँच पर रखे और दो सिंटी होने दे।
- दो सिंटी के बाद गैस बंद करे और ढक्कन खोले।
- ठंडा होने को रखे।
- अब ग्राइंडर में बथुआ पीसीए।
- अब आटा और बथुआ मिलाइए और साथ में हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर व नमक मिलाइए और गूंदिए।

Bathua Atta Kneaded बथुआ आटा गुन्दा हुआ
- आपका बथुआ का आटा पराठा बनाने के लिए तैयार है।
- तवा गैस पर तेज़ आँच पर रखे।
- जब तवा गरम हो जाए तब उसपर थोड़ा घी लगाए।
- अब छोटी लोई ले और उसे चकले पर बेलन से बेले।
- अब उसे तवे पर डाले।
- अब जब एक तरफ पक जाए तब आप उसपर घी लगाए और पलटे, इसी तरह करते रहे जब तक दोनो तरफ पराठा लाल हो जाए और कुरकुरा भी।
- आपका पराठा तैयार है, इसे गरम गरम परोसे।
- आप इसे आलू टमाटर की सब्जी के साथ परोसे।

Bathua Paratha बथुआ पराठा
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
बथुआ पराठा बनाने की विधि Bathua Paratha Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




