
आलू टमाटर की सब्ज़ी सोच कर ही मूँह में पानी आ जाता है। हम हलवाई की दुकान की पूरी सब्जी बहुत मज़े से खाते है, अगर वो ही स्वाद घर पर मिल जाए तो मज़ा आ जाए। आप इस विधि से घर पर वो स्वाद बना सकती है और सबको चौका सकती है। आलू टमाटर की सब्ज़ी, आप पूरी के साथ नाश्ते में खिला सकती है या खाने में भी परोस सकती है। आलू टमाटर की सब्ज़ी विधि/ रेसिपी हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 persons:-
आलू टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सामान Ingredients for Aloo Tamatar ki Sabzi:-
- 4 टमाटर बारीक कटे।
- एक बड़ा चम्मच तेल।
- एक छोटा चम्मच जीरा।
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- एक छोटा चम्मच नमक।
- 3 उबले आलू हाथों से फोड़े हुए।
- 12 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
- 1 सेंटी मीटर (cm) अदरक कद्दू कस की हुईं।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 150 मिली लीटर पानी।
आलू टमाटर की सब्ज़ी बनाने की विधि How to Prepare Aloo Tamatar ki Sabzi:-
- टमाटर को बारीक़ काट लें।

टमाटर कटे हुए chopped tamatar
- कड़ाही ले और तेज़ आँच पर गैस पर रखें।
- उसमें तेल डालिए।
- जब तेल गरम हो जाए तब पहले उसमें हींग डाले फिर जीरा डाले, अब अदरक डाले, जब अदरक भुन जाए तब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी पाउडर डाले।

मसाला masala

मसाला मिलाये mix masala
- मसाले करछुल से मिलाए और टमाटर डाले उसपर नमक डाले।

टमाटर मिलाएं mix tamatar
- उसे मिलाए, गैस धीमी आँच पर करे और कड़ाही ढक्कन से ढक दे।

ढक्कन से ढके cover with lid
- 5 मिनिट बाद खोले और चलाए, फिर ढक दे, ये बार बार करे जब तक टमाटर भुन न जाए।
- 10 मिनिट लगेगा टमाटर भूनने में।

भुना हुआ मसाला roasted masala
- अब सारे आलू डाले व हरी मिर्च डाले और अच्छे से मिलाए।

आलू मिलाएं mix potato
- अच्छे से मिलाए और 5 मिनिट के लिए छोड़े।
- अब उसमें पानी मिलाए और गैस तेज़ आँच पर करें।

पानी डालें mix water
- उबाल का इंतेज़ार करे, अब गैस धीमीं करें, ढक्कन से ढक दें।

ढक्कन से ढके cover with lid
- 15 मिनट तक धीमीं आंच पर पकने दें।
- अब गैस बंद कर दें।
- हरी धनिया डालें।
- आपके स्वादिष्ट कड़ाही वाले आलू टमाटर की सब्जी तैयार है।
- आप इसे सूजी चिल्ला, आलू पराठा, पनीर पराठा, बथुआ पराठा और मटर पुलाव या पूरी के साथ परोस सकते है।

आलू टमाटर की सब्जी Aloo tamatar ki sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






Accha laga kaafi labhdayak hai sward ke saath rang bhi badhiyaan laga
Thanks Ankita for the appreciation.
Aloo kofta banane ki vidhi btao plz
https://parulkirecipes.com/food-recipes/malai-kofta-recipe/
Thanks very nice Chief
Is aloo tamater ki sabji ka taste bahot hi achha hai
Thanks to you parul ji ye recipe batane ke liye
Welcome Sayyad
Sabji Achchi bni….. lakdown ki wajah se mai Ghar me akela fas gya hu mujhe cooking bilkul bhi nhi aati fir bhi aapki ye resepy mere liye helpful sabit hui…. Thanks parul ji
Thanks
Thanks, visit again.
I tried the preparation. Simple and tasty.
Thanks, Avinash.
Good test and easy cooking
Thanks Prathmesh, visit again.