
खाने के बाद खूबसूरत सी स्वीटडिश सामने आ जाये, जो जी ललचाये और मुँह में पानी ला दे, तो मज़ा ही आ जाता है। जेली फ्रूटक्रीम ऐसी ही स्वीटडिश में से एक है। रंग बिरंगी फलों से भरी हुई, बच्चे जिसे देख कर रह न पाएं, ऐसी स्वादिष्ट होती है जेली फ्रूटक्रीम। बनाने में बेहद आसान और खाने में बेहद लज़ीज़, आप एक बार बनायेगे तो शायद रोज़ बनायेगें, इसलिए बना कर जरूर देखे। यहाँ मैंने बहुत आसान स्टेप्स में आपको जेली फ्रूटक्रीम बनाना सिखाया है, जरूर बनाये और सबका मन मोह लें। जेली फ्रूटक्रीम बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
जेली फ्रूटक्रीम बनाने का सामान Ingredients for Jelly Fruit Cream:-
- मलाई – 500 ग्राम।
- जेली – 1 पैकेट स्ट्रॉबेरी या रसबेररी फ्लेवर।
- फल – कैंड छोटा डब्बा/ Canned small box।
- चीनी – 160 ग्राम, बारीक़ पीसी हुई।
फ्रूटक्रीम बनाने की विधि How to prepare Fruit Cream:-

Fresh Cream मलाई

Cream क्रीम
- अब पिसी चीनी मिलाएं।

Sugar in Cream क्रीम में पिसी चीनी मिलाएं
- अच्छे से मिलाएं।
- कैंड फलों को निकाले और छन्नी में डालें।

Fruits in Strainer फलों को छन्नी में डालें
- अब क्रीम में मिलाएं।

Fruits in Cream फलों को क्रीम में डालें
- आपकी फ्रूटक्रीम तैयार है।
- इसे फ्रिज में रख दे।
जेली बनाने की विधि How to prepare Jelly:-
- आप बाजार से जेली का पैकेट खरीदें।
- अब जेली मोल्ड लें, उसमें थोड़ा सा घी हाथ में लेकर चारो तरफ लगा दे जिससे जेली चिपके नहीं और आसानी से निकल जाये।
- आप जेली पाउडर मोल्ड में डालें, फिर उसमें खौलता हुआ पानी डाल दे और अच्छे से मिलाएं।
- ठंडा होने को रखें।
- जब ठंडा हो जाये तब आधे घंटे को फ्रीजर में रखे, फिर फ्रिज में रख दे।
- जब जेली जम जाये, तब वो परोसनर को तैयार है।

Jelly जेली
परोसने का तरीका Stylish Serving:-
- एक बड़ी कांच की प्लेट ले और उसमें जेली बीच में रख दें।
- अब चारो तरफ फ्रूटक्रीम डालें।
- आप सुंदरता के लिए थोड़ी क्रीम जेली पर भी डाल सकते है जैसे मैंने किया है।
- ठंडा परोसे।
- आपकी जेली फ्रूटक्रीम परोसने को तैयार है।

Jelly Fruit Cream जेली फ्रूट क्रीम
- आप इसे गिलास में भी परोस सकते है, पहले जेली डालें फिर फ्रूटक्रीम ऊपर से डाल दे।
- ये बहुत खूबसूरत लगेगा और स्वाद में लाजवाब होगा।

Jelly Fruit Cream जेली फ्रूटक्रीम
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





