
पिज़्ज़ा हम सब को बहुत पसंद है, बच्चे तो हर वक़्त इसे खाने को तैयार रहते है। घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि से आप स्वादिष्ट एवं सेहत से भरपूर पिज़्ज़ा मिनटो में बना सकती है। यह फैट फ्री है क्योंकि मैने मोज़्ज़ेरेल्ला व चीज़ इस्तेमाल नही किया है। घर पर पिज़्ज़ा विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
घर पर पिज़्ज़ा बनाने के लिए सामान Ingredients of Home Made Pizza:-
- 6 बड़े पिज़्ज़ा बेस।
- 300 ग्राम पनीर।
- 100 ग्राम फ्रेंच बीन्स।
- 1 शिमला मिर्च।
- 2 टमाटर।
- 2 प्याज़।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर।
- 100 ग्राम अमूल मक्खन।
- 200 मिली लीटर टमाटर की सॉस।
घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि How to prepare Home Made Pizza:-
- सारी सब्जियों को बारीक काट लीजिए।
- Hot Tip:- टमाटर के बीज निकालिए।
- पनीर कद्दूकस करे और सारी सब्जिया इसमें मिलाए, नमक व काली मिर्च डाले और अच्छे से मिलाए।
- आपका पिज़्ज़ा पर रखने वाला कूर तैयार है।
- अब पिज़्ज़ा बसे लीजिए उसपर मक्खन लगाइए फिर सॉस लगाइए, अब पनीर मिक्स्चर उसपर रखे।
- अब अपना माइक्रोवेव खोलिए, कन्वेन्षन बटन को दबाए या वो बटन दबाए जिससे आपके मिकरोवेव पर खाना पकता हो, समय 6 मिनिट सेट करे और पिज़्ज़ा उसमें रखे, अब माइक्रोवेव स्टार्ट करे।
- 6 मिनिट बाद आपका पिज़्ज़ा खाने के लिए तैयार है।
- आप मेरा वेज पिज़्ज़ा भी जरूर बना कर देखें।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि Home Made Pizza Recipe Vidhi
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





It is so esey to make and so testy …awesome
Thanks, Govind.
Very easy method explained by ma’am thanks a lot.
Thanks, Sher Singh