
शिमला मिर्च आलू की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती हैं और बनाने में बहुत आसान है। इस सब्जी को हम किसी भी खाने के साथ खा सकते है। इसको पराठा या दाल चावल के साथ दें। शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाने की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Shimla Mirch Aloo ki sabji:-
- शिमला मिर्च – 2 कटी हुई।
- आलू – 1 काटकर।
- लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच।
- धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच।
- हल्दी पाउडर -1 छोटा चम्मच।
- जीरा -1 छोटा चम्मच।
- हींग -1/4 छोटा चम्मच।
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच।
- तेल -डेढ़ बड़ा चम्मच।
शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Shimla Mirch Aloo ki sabji:-
- शिमला मिर्च को धोएं और फिर बड़े टुकड़े काटें।
- आलू को छील कर, धोकर, शिमला मिर्च की ही तरह काट लें।

ऐसे काटें cut like this
- कड़ाही में तेल डाले, तेज आँच पर रखे, गरम होने पर हींग व जीरा डाले।
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और मिलाए।

masala
- अब उसमे शिमला मिर्च, आलू व नमक डाले और मिलाए, गैस धीमी आँच पर करे।

मसाला में in masala
- ढक्कन से ढके।

ढक्कन से ढके cover with lid
- अब धीमी आँच पर गैस करें।
- थोड़ी थोड़ी देर (5 मिनट के अंतराल पर) सब्जी चलाए।

पक रही है its cooking
- देखे अगर आलू, शिमला मिर्च मुलायम हो गये हो तो सब्जी पर से ढक्कन हटाए और धीमी आँच पर पकने दे।

5 मिनट के लिए रखे leave for 5 minutes
- जब सब्जी का रंग लाल लाल हो जाए व खुश्बू सुंदर सी आए, तो आपकी सब्जी बन गयी है।
- इसमें 15-20 मिनट लगते है।
- अब उसपर काली मिर्च डालें व् मिलाएं।
- सब्जी परोसने को तैयार है।
- इसको पराठा या दाल चावल के साथ दें।

शिमला मिर्च आलू की सब्जी Shimla Mirch Aloo ki sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाने की विधि Shimla Mirch Aloo ki sabji Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




