
आलू काठी रोल बनाना बहुत आसान होता है। आप कभी कुछ नया बनाना चाहे, कम मेहनत में, तो आलू काठी रोल सबसे अच्छा है। जब आप आलू काठी रोल परोसेगी, तब सबको बहुत मज़ा आएगा और आपकी मेहनत भी कम होगी। आलू काठी रोल बहुत स्वादिष्ट होता है और बड़ों के साथ बच्चों को भी बहुत भाता है। आलू काठी रोल बनाने की विधि अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
आलू काठी रोल बनाने के लिए सामान Ingredients of Aloo Kathi Roll:-
- 200 ग्राम मैदा।
- 200 ग्राम आटा।
- अजवाइन आधा छोटा चम्मच।
- 4 उबले आलू।
- प्याज – 2 बारीक़ कटा हुआ।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच भूना जीरा पिसा।
- 1/2 छोटी चम्मच काला नमक।
- 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला।
- 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटा चम्मच नमक।
- 2 छोटा चम्मच आम के आचार का मसाला।
- हरी धनिया पत्ती 12 ग्राम।
- 200 ग्राम तेल/ देसी घी।
आलू काठी रोल बनाने की विधि How to prepare Aloo Kathi Roll:-
- आलू काठी रोल में हम टिक्की फिल्लिंग के तरह इस्तेमाल करते है, इसलिए पहले टिक्की बनाए।
- उबले आलू मिज़ीए।
- अब आप 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1 छोटा चम्मच भूना जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच क़ाला नमक व 2 छोटा चम्मच आचार का मसाला मिलाए।

काठी रोल मसाला kathi roll masala
- उनको अच्छे से मिलाए व अंडाकार का बनाए।
- तेज आँच पर तवा ले और छपते करछुल से उसपर तेल फैलाए।
- 2 अंडाकार गोले तवे पर एकबार में रखे और गॅस धीमी करे, उसे पकने दे।

आलू काठी रोल कटलेट्स तवे पर kathi roll cutlets on tawa

कटलेट्स बने हुए cutlets made
गुन्दा आटा बनाएं Prepare Kneaded Flour:-
- अब एक बड़ी तली ले और उसमे मेडा व आटा दोनो मिलाए साथ में 1/2 छोटा चम्मच नमक व 1 बड़ा चम्मच तेल मिलाए और गूंद ले।
- टिक्की जो तवे पर है उन्हे आप थोड़ी थोड़ी देर में पलटते रहे, तब तक जब तक वो दोनो तरफ से लाल न हो जाए।
- जब तैयार हो जाए तो उन्हे अलग रखे।
- अब चकला बेलन ले।

बिला हुआ flattened
- अब तवे को तेज़ आँच पर रखे और उसपर बिली हुई फ्रॅंकी डाले, 1 मिनिट बाद पलते और वह गुलाबी होगी आप उस पर तेल लगाए फिर पलटे और दूसरी तरफ भी यही करे।

step 1

पलटिये upside down

दूसरी तरफ से from other side
- जब वो दोनो तरफ से लाल हो जाए तब बीच में टिक्की रखे, ऊपर से प्याज डालें और दोनो सिरे बंद करे।

अब टिक्की को रखें put filling

बंद करें roll it
- आपकी स्वादिष्ट आलू काठी रोल तैयार है।
- आप आलू काठी रोल सॉस व हरी धनिया चट्नी के साथ परोसे।

आलू काठी रोल Aloo Kathi Roll
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
आलू काठी रोल बनाने की विधि Aloo Kathi roll Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




