
मीठे कुरकुरे सूजी के पुए, नाम से ही मुँह में पानी आ जाता है। सूजी का पुआ बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको भाता है। हम करवाचौथ पर भी सूजी का पुआ बनाते है, जो हम सबको बहुत स्वादिष्ट लगते है। इसे बनाना बेहद आसान है और ये स्वाद से भरपूर है। सूजी का पुआ विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
सूजी का पुआ (पुए) का सामान Ingrediets for Suji ka Pua (Pue)/ Sweet Semolina Fritters:-
- सूजी – 250 ग्राम।
- दही – 250 ग्राम।
- सौंफ – 1 बड़ा चम्मच।
- चीनी – 90 ग्राम।
- तेल – आधा कड़ाही तलने के लिए।
सूजी का पुआ (पुए) बनाने की विधि How to prepare Suji ka Pua (Pue)/ Sweet Semolina Fritters:-
- सूजी, दही, सौंफ और चीनी अच्छे से मिला लें।
सूजी व् दही suji/ semolina and curd

सौंफ मिलाये put fennel seed

चीनी मिलाये add sugar
- आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें, जिससे सूजी फूल जाये।
- अब उसे अच्छे से फेंटे।

पुए का घोल Pua mixture
- कड़ाही को तेज आंच पर रखें, तेल डालें, गरम होने दे।
- अब छोटे चम्मच से घोल को उठाये और धीरे से कड़ाही में डालें।

तेल में डालें put in oil
- ऐसे ही आप 7-8 पुए कड़ाही में डालिये।
- अब 30 सेकंड में पलटिये।

पलटिये do upside down
- इस प्रकार से पलटते रहिये जब तक पुए लाल लाल हो जाये।
- एक प्लेट पर नैपकिन रखिये और उसपर पुए निकालिये, इस तरह ज्यादा तेल नैपकिन सोक लेगी।

प्लेट में निकालें put on plate
- बाकि घोल के पुए इसी प्रकार बनाइये।
- आप इसे गरम गरम परोसे, बहुत स्वादिष्ट लगेगा और ये ठन्डे भी बहुत अच्छे लगते है इसलिए बचे हुए पुए आप बाद में भी खा सकते है।
- आप पुए 2-3 दिन भी रख कर खा सकते है, ये ख़राब नहीं होते।
सूजी का पुआ पुए Suji ka Pua Pue Sweet Semolina Fritters
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
सूजी का पुआ (पुए) बनाने की विधि Suji ka Pua (Pue)/ Sweet Semolina Fritters recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




