
अगर आप को चटपटा खाना पसंद है तो मटर पनीर आपके लिए ही है। आप इसे जरूर बना कर देखें, मटर पनीर बनाने में आसान और खाने में मजेदार है। आप मटर पनीर रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है। मटर पनीर बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मटर पनीर बनाने का सामान Ingredients for Matar Paneer:-
- 60 ग्राम मटर।
- 300 ग्राम पनीर।
- 4 प्याज पिसे हुए।
- 4 टमाटर पिसे हुए।
- 2 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- डेढ़ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच जीरा साबुत।
- आधा छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 150 मिली लीटर पानी।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
मटर पनीर बनाने की विधि How to prepare Matar Paneer:-
- पनीर को छोटे टुकड़ो में काटे।

Cottage Cheese/ Paneer Cubes पनीर कटा हुआ
- तेज़ आंच पर कड़ाही ले और उसमें तेल डालें।
- गरम होने पर अदरक और लहसुन का पेस्ट, हींग, जीरा व् गरम मसाला डालें।
- अब उसमे पिसे हुए प्याज डाले और भुनने दे।

kadai with Masala कड़ाही में मसाला
- जब प्याज़ भून जाये तब उसमें लाल मिर्चा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और टमाटर व् नमक मिलाये।

Fried Tomato भुना टमाटर
- भुनने दे जब तक तेल चारो तरफ दिखने लगे, अब पनीर और मटर मिलाये।
- अच्छे से मिलाये।
- अब इसे कुकर में डालें और पानी मिलाये।
- अच्छे से मिलाये।
- 2 सिंटी होने दे।
- गैस बंद करे।
- स्टीम निकलने के बाद कुकर खोले।
- आपकी स्वादिष्ट मटर पनीर परोसने को तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।

मटर पनीर Matar Paneer
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
मटर पनीर बनाने की विधि Matar Paneer Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




