
कढ़ी पकोड़ा बेसन से बनती है। यह विधि/ रेसिपी स्वादिष्ट व बनाने में आसान है। कढ़ी सूखे आलू, चावल व रोटी साथ में हरी धनिया चट्नी के साथ बहुत भाती है। कढ़ी पकोड़ा विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
कढ़ी पकोड़ा बनाने के लिए सामान Ingredients of Kadhi Pakora:-
Step 1: कढ़ी पकोड़ा की पकोड़ी बनाने के लिए सामान Ingredients of Pakori for Kadhi Pakora :-
- 250 ग्राम बेसन।
- 300 मिली लीटर पानी पकोड़ी के लिए।
- 75 मिली लीटर तेल।
- पानी एक कटोरा भर कर, उसमें 1 चम्मच नमक डाले पकोड़ी भिगोने के लिए।
Step 2: कढ़ी पकोड़ा की कढ़ी बनाने के लिए सामान Ingredients of Kadhi for Kadhi Pakora:-
- 75 ग्राम बेसन।
- 350 ग्राम दही।
- 750 मिली लीटर पानी।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1/4 छोटा चम्मच मेथी।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1.5 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1.5 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 2 बड़े चम्मच देसी घी।
कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि How to prepare Kadhi Pakora:-
Step 1: कढ़ी पकोड़ा की पकोड़ी बनाने की विधि How to prepare Pakori for Kadhi Pakora:-
250 ग्राम बेसन और 300 मिली लीटर पानी को साथ में मिलाए और उसे हाथों से फेटे
- कड़ाही लीजिए और 75 मिली लीटर तेल उसमें डालें।
- तेल गरम होने पर उसमें बेसन पेस्ट के छोटी गोले डाले।
- पकोड़ी ड्रम की तरह फूलेंगी इसका मतलब पकोड़ी बहुत मुलायम बनेंगी, तेल इस पकोड़ी के लिए कम लीजिये।

Drum Shaped ड्रम आकार
- जब दोनो तरफ से पक जाए तो आप उसे प्लेट में निकाले।
- एक बड़ा कटोरा लीजिए और उसमें सादा पानी लेकर 1 छोटा चम्मच नमक डालिए ।
- पकोड़ी पानी में भिगोएे।
Step 1: कढ़ी पकोड़ा की कढ़ी बनाने की विधि How to prepare kadhi for Kadhi Pakora:-
- बेसन एक कटोरे में ले और थोड़ा पानी डाले और मिलाये, जिससे वो चिकना पेस्ट बन जाए।

बेसन और दही Besan and Curd

बेसन और दही अच्छे से मिलाया हुआ Curd and Besan mixed thoroughly

पेस्ट में पानी मिलाये Add Water to Paste
- तेज आँच पर कुक्कर/ गहरी कड़ाही ले, उसमें तेल या देसी घी 2 बड़े चम्मच डालें।

देसी घी डालते हुए Putting Desi Ghee
- गरम होने पर पहले 1/4 छोटी चम्मच मेथी डाले फिर जीरा डाल दे,बेसन का मिक्स्चर डाले।
- अब एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व हल्दी पाउडर व नमक डाले।

मसाले डालिये Masala in mixture
- अब 500 मिली लीटर पानी डाले।
- उबाल के लिए रुके।
- गैस धीमी करे और अब ढक्कन से ढक कर 30 मिनिट तक छोड़े, करछुल से थोड़ी थोड़ी देर में मिलाना न भूलें।
- अब कढ़ी में पकोड़ी डालें।
- पकोड़ी धीमें से निचोड़े और कढ़ी में डाले।
- अब 3 मिनिट तक गैस पर रखें फिर गरम मसाला मिलाकर गैस बंद करे और कढ़ी को 5 मिनिट के लिए ढक्कन से ढके।
- गैस बंद करें आपकी कढ़ी पकोड़ा परोसने को तैयार है।
- कढ़ी सूखे आलू, चावल व रोटी साथ में हरी धनिया चट्नी के साथ बहुत भाती है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि Kadhi Pakora Recipe Vidhi
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




