नान तवे पर बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी में Tawa Naan (Without Tandoor) Recipe in Hindi

सोचिए अगर आप घर पर नान परोसे तो, सब अचंभित रह जाएगे। आपको पता है नान तवे पर बनाना बहुत आसान है। आप अपने रोज के तवे पर नान आसानी से बना सकती है और घर में रेस्टोरेंट का मज़ा ले सकती है। तो इंतेज़ार किस बात का है, जल्दी से ये आसान सी विधि देखिए और बनाए नान घर पर और खुश कर दीजिए सबको। आप इसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी दम आलूलौकी के कोफ्ते, सदाबहार पालक या मटर मशरूम आदि के साथ परोस सकती है। तवा नान विधि/ रेसिपी दोनो हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Serves 4 persons 4 लोगो के लिए

नान तवे पर बनाने के लिए सामान Ingredients of Tawa Naan:-

  • 500 ग्राम मैदा।
  • 125 ग्राम दही
  • 100 मिली लीटर दूध।
  • एक छोटी चम्मच चीनी।
  • एक छोटी चम्मच नमक।
  • 2 बड़े चम्मच तेल।
  • डेढ़ चम्मच ईनो।
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी

नान तवे पर बनाने की विधि How to prepare Tawa Naan:-

तवा नान के आटे की विधि Tawa Naan Dough preperation:-
  • आप बड़ी परांत लीजिए और उसमें मैदा डालिए साथ में दही, दूध, चीनी, नमक, तेल व ईनो डालिए और गूंदिए।
  • Note – देसी घी बाद में काम आएगा जब नान बन कर तैयार हो जाएगी।
  • अगर ज़रूरत पड़े तो पानी डालिए।
Naan Dough नान का आटा

Naan Dough नान का आटा

  • 2 घंटे के लिए छोड़ दीजिए।
  • जब खमीर उठ जाएगा तब नान बनाने के लिए तैयार है।
  • Hot Tip – ईनो खमीर उठाने के लिए इस्तेमाल करते है।
Now prepare Tawa Naan अब तवा नान बनाये:-
  • आप थोड़ा सूखा मैदा लीजिए साथ में तवा, बेलन, कटोरी में पानी और चपटा चम्मच लीजिए ।
  • अब आप एक लोई लीजिए और उसे सूखे मैदे की मदद से, चकला व बेलन पर बेलिए।
  • तवा तेज आँच पर गॅस पर रखिए।
  • जब तवा गरम हो जाए, आप उसपर पानी की छींटे डाल कर देखिए, अगर वो उड़ जाए तो तवा तैयार है।
  • अपने हाथ कटोरी के पानी से गीले कर ले।
  • अपने हाथ बीले हुए मैदे पर लगाए जिससे उसकी उपरी परत गीली हो जाए।
  • गीली परत को तवे पर डाले, सुखी परत उपर होनी चाहिए।
  • अब तवा उठाकर आँच पर उल्टा कर दे।
Naan making बनती हुई नान

Naan making बनती हुई नान

  • मैदे को सीधे आँच मिलनी चाहिए।
  • आप देखेंगे वो लाल हो रही है।
Naan Reddish लाल लाल नान

Naan Reddish लाल लाल नान

  • तवा चारो ओर घुमाए जिससे नान चारो तरफ पक जाए।
Naan Reddish लाल लाल नान

Naan Reddish लाल लाल नान

Tawa Naan नान तवे पर

Tawa Naan नान तवे पर

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
recipe image
Recipe Name
नान तवे पर बनाने की विधि Tawa Naan (Without Tandoor) Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.51star1star1star1star1star Based on 69 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal)

About पारूल मित्तल (Parul Mittal)

पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.

2 Comments

  1. Thank you parul ji Aapki btaye hui recipe se butter naan bnaya jo ke bhut badhiya bnaa, ek baar to mujhe bhi yakin nahi hua ke aise badhiya Naan ghar me bnaye he or woh bhi maine

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *