
लहसुन एक गुणों की खान है, उसमें सेहत देने वाले इतने सारे गुण है की वह मसालों में सोना है। लहसुन खाली पेट लेने के भी बहुत फायदे है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा हो या डायबिटीज के मरीज हों, लहसुन इन सब में फ़ायदा करता है। लहसुन का सेवन हर मौसम में बेहद फायदेमंद है। लहसुन के फायदे के आयुर्वेद के साथ एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स अक्सर लहसुन के सेवन को फायदेमंद बताते हैं।
लहसुन की उपयोगिताएं निम्न है-
हृदयरोगी के लिए फायदेमंद–
- लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, आपका दिल भी हमेशा फिट रहता है।
- हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम दो जवे लहसुन जरूर खाने चाहिए। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है।
- लहसुन खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।
पेट के लिए अच्छा है-
- लहसुन के प्रयोग से खाना आसानी से पच जाता है, गैस की प्रॉब्लम में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
- सुबह खाली पेट एक कली लहसुन साबुत पानी के साथ लेने से समस्या ठीक हो जाती है।
वजन घटाने में मददगार-
- बढ़ते वजन में आप लहसुन खाएं। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
- लहसुन और शहद मिलाकर खाने से भी बहुत फ़ायदा होता है, आप लहसुन की काली को छोटा छोटा काट कर शहद के साथ मिलाये और खाली पेट सुबह खा ले, आप की चर्बी घटेगी और एंटीऑक्सीडेंट तासीर होने की वजह से आप की त्वचा सुंदर रहेगी।
रोग प्रतिरोधक शक्ति को विकसित करता है-
- सर्दी से पीड़ित रहने वाले लोगों के लिए लहसुन बेहद लाभकारी है। यह सर्दी की अवधि को घटाता है, प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है।
- ठंड से छुटकारे के लिए नैचुरल एंटीबायोटिक है।
- लहसुन के सेवन से साँस संबंधी परेशानियां ख़त्म होती हैं और आसानी से सांस ली जाती है।
- दांत दर्द की शिकायत होने पर लहसुन की कली को दांत के नीचे कुछ देर दबा के रखें। इससे दर्द ख़त्म हो जाता है।
- गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन अगर मां करे तो माँ और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य लाभकारी है।
- लहसुन के प्रयोग से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों नहीं होती है।
दांतो के लिए फायदेमंद-
- लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

Lehsun Garlic लहसुन
अस्वीकरण: parulkirecipes.com पर बताये गए नुस्खे किसी भी तरीके की गारंटी नहीं लेते है, जैसे की ये दादी माँ के नुस्खे है जो बरसो से चले आ रहे है, इनका प्रयोग किसी भी तरह से डॉक्टर्स का विकल्प नहीं है।
आप मेरी इन अन्य दादी माँ के नुस्खों से भी बहुत काम की बातें जान सकते है जो रोजमर्रा की जिंदगी में आपको लाभकारी सिद्ध होगा:-
- तुलसी के फायदे
- हींग के फायदे
- शहद के फायदे
- निम्बू के फायदे
- हल्दी का प्रयोग सेहत और खूबसूरती बढ़ाने में
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

