
पाव भाजी का नाम लेते ही मुँह में पानी आ जाता है। बच्चों का पसंदीदा पाव भाजी, जो स्वाद में तो उत्तम है ही, साथ में सेहत से भरपूर है। आपको पता है, पाव भाजी घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आप मेरे बताये हुए तरीके से भाजी बनाइये और सबको खिलाईये। बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट। पाव भाजी विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
सामान भाजी बनाने के लिए Ingredients for Bhaji:-
- टमाटर – 5 पिसे हुए।
- प्याज – 4 बारीक़ कटी हुई।
- बीन्स – 200 ग्राम बारीक़ कटी हुई।
- बैगन – 200 ग्राम बारीक़ कटे हुए।
- फूल गोभी – 1 छोटी बारीक़ कटी हुई।
- हरी मटर – 160 ग्राम।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- लाल मिर्ची पाउडर – २ छोटे चम्मच।
- धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच।
- गरम मसाला – 1 छोटे चम्मच।
- नमक – 1.5 छोटे चम्मच।
भाजी बनाने की विधि How to prepare Bhaji:-
- सारी सब्जिया लीजिये और उन्हें अच्छे से धो कर काट लीजिये।
French beans finely chopped बारीक़ कटा हुआ बीन्स

Cauliflower finely chopped बारीक़ कटा गोभी

Brinjal finely chopped बारीक़ कटा बैगन
- अब एक कुकर तेज़ आंच पर रखे, उसमें तेल डाले, हल्का गरम होने पर उसमें जीरा डालें, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व् हल्दी पाउडर डालें।
- मटर व् प्याज टमाटर छोड़कर, उसमें सारी सब्जिया डाले और नमक मिलाये।
- उसमें 500 मिली लीटर पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दे।

Veg in cooker कुकर में सब्जियां
- 10 मिनट तक सीनटी होने दे।

close lid ढक्कन बंद करे
- गैस बंद करे और एक तरफ रख दे।
- कड़ाही तेज़ आंच पर लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें।
- जब हल्का गरम हो जाये, तब उसमें गरम मसाला व् जीरा डाले और प्याज डालें।
- गैस धीमीं करे।

Chopped onions in kadahi प्याज़ भूने
- जब प्याज भुन जाये तब उसमें लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर व् हल्दी पाउडर मिलाये।
- अब उसमें टमाटर डाले और हरी मटर डालकर 1 छोटा चम्मच नमक डाले।

Add Tomato and peas टमाटर व् मटर मिलाये
- ढक्कन से ढके।

cover lid ढक्कन ढके
- अब कुकर खोलकर उबली हुई सब्जी को मथानी से मसले।

mashed veg मसली हुई सब्जी
- अब अलग रखे।
- जब टमाटर भुन जाये तब सारी मसली हुई सब्जी उसमें मिलाये।
Masala roasted भुना हुआ मसाला
- अच्छे से मिलाये और 5 मिनट के लिए भूने।
- अब ऊपर से हरी धनिया डालें।
- आपकी भाजी परोसने को तैयार है।

Bhaji भाजी
- इसे गरम गरम परोसे।
पाव बनाने की विधि How to prepare Pav:-
- पाव ब्रेड आपको बाजार में आराम से मिलेगी।
- पाव को बीच में से काटे।
Pav Bread पाव ब्रेड

Pav cut from middle पाव बीच से कटा हुआ
- तवा तेज़ आंच पर लें, गरम होने पर उसपर मक्खन डाले या देसी घी।
- अब काटे हुए दोनों टुकड़े तवे पर रखे और धीरे से दबा कर सेंके जिससे उसका शेप ख़राब न हो।

Pav on Tawa पाव तवे पर

Pav ready सिके हुए पाव
- जब दोनों तरफ से लाल हो जाये तब भाजी के साथ परोसने वाली प्लेट में रखें।
- आप थोड़ी सी कटी हुई प्याज, एक छोटा टुकड़ा निम्बू का रखे और थोड़ा मक्खन भाजी पर डालकर परोसे।
- आपकी पाव भाजी परोसने को तैयार है।

Pav Bhaji पाव भाजी
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





