
पूरी भाजी बहुत स्वादिष्ट नाश्ता है, जो कम समय में बन जाता है। हमारे भारत में सबको पसंद है और सबके मन को भाता है। सुबह सुबह अगर आप इसे परोसेंगे तो सब खुश भी होंगे और साथ ही पेट भर नाश्ता भी होगा। बनाने में बहुत आसान आप इसे ज़रूर बनाए। पूरी भाजी विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
Step 1: आलू टमाटर की भाजी बनाने की विधि Preparation of Aloo Tamatar ki Bhaji:-
आलू टमाटर की भाजी बनाने के लिए सामान Ingredients for Aloo Tamatar ki Bhaji:-
- 4 टमाटर बारीक कटा।
- एक बड़ा चम्मच तेल।
- एक छोटा चम्मच जीरा।
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- एक छोटा चम्मच नमक।
- उबले आलू हाथों से फोड़ो।
- 12 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
- 1 सेनटी मीटर अदरक कद्दूकस।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 150 मिली लीटर पानी।
आलू टमाटर की भाजी बनाने की विधि How to Prepare Aloo Tamatar ki Bhaji:-
- टमाटर को बारीक़ काट लें।
-
टमाटर कटे हुए chopped tamatar
- कड़ाही ले और तेज़ आँच पर गैस पर रखें।
- उसमें तेल डालिए।
- जब तेल गरम हो जाए तब पहले उसमें हींग डाले फिर जीरा डाले, अब अदरक डाले, जब अदरक भुन जाए तब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी पाउडर डाले।
-
मसाला masala
मसाला मिलाये mix masala
- मसाले करछुल से मिलाए और टमाटर डाले उसपर नमक डाले।
-
टमाटर मिलाएं mix tamatar
- उसे मिलाए, गैस धीमी आँच पर करे और कड़ाही ढक्कन से ढक दे।
-
ढक्कन से ढके cover with lid
- 5 मिनिट बाद खोले और चलाए, फिर ढक दे, ये बार बार करे जब तक टमाटर भुन न जाए।
- 10 मिनिट लगेगा टमाटर भूनने में।
-
भुना हुआ मसाला roasted masala
- अब सारे आलू डाले व हरी मिर्च डाले और अच्छे से मिलाए।
-
आलू मिलाएं mix potato
- अच्छे से मिलाए और 5 मिनिट के लिए छोड़े।
- अब उसमें पानी मिलाए और गैस तेज़ आँच पर करें।
-
पानी डालें mix water
- उबाल का इंतेज़ार करे, अब गैस धीमीं करें, ढक्कन से ढक दें।
-
ढक्कन से ढके cover with lid
- 15 मिनट तक धीमीं आंच पर पकने दें।
- अब गैस बंद कर दें।
- हरी धनिया डालें।
- आपके स्वादिष्ट कड़ाही वाले आलू टमाटर की सब्जी तैयार है।
-
आलू टमाटर की सब्जी Aloo tamatar ki sabji
Step 2: पूरी बनाना बनाने की विधि Preparation of Poori:-
पूरी बनाने के लिए सामान Ingredients for Poori:-
- गुँधा आटा।
- आधी कड़ाही तेल, तलने के लिए।
पूरी बनाने की विधि How to Prepare Poori:-
- कड़ाही को तेज़ आँच पर रखे और तेल को गरम होने दे।
- अब एक छोटी लोई ले और चाकले पर रखे और बेलन से बेले जैसा की नीचे दी गयी तस्वीर में दिखाया है।
- अब तक आपका तेल गरम हो गया होगा, आप इसे तेल में धीरे से डाले और छेद वाले करछुल से हल्का सा दबाए जिससे वो फूले।
- जब पूरी एकतरफ़ लाल हो जाए तब पलटे, जिससे वो दूसरी तरफ भी पक जाए।
- अब आप फूली हुई पूरी निकले और गरम गरम परोसे, आप इसे आलू टमाटर की सब्जी के साथ परोसे।

पूरी poori
- आप पूरी को नाश्ते में और रात के खाने में खा सकते है।
पूरी भाजी परोसने की विधि How to serve Poori Bhaji:-
- हम आलू टमाटर की भाजी और गरम फूली पूरियाँ उप्पर दियें तरीकें से बना चुकें हैं।
- अब कटोरी में सब्जी निकाले और पूरी के साथ परोसे।
- आप इसे आचार व हरी धनिया की चट्नी के साथ भी परोस सकते है, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।
- गरम गरम परोसे।

पूरी भाजी poori bhaji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
पूरी भाजी बनाने की विधि Poori Bhaji Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Nice recipes mam thank u
Thanks Rajesh