
बेबी आलू फ्राई स्टार्टर बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है। आजकल हम सब को स्टार्टर्स पसंद है, पनीर तो हम अक्सर ही खाते है, आप बेबी आलू फ्राई को जरूर बना कर देखिये, जिसे खिलायेगें वो आपकी तारीफ किये बगैर नहीं रहेगा। बेबी आलू फ्राई स्टार्टर बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
बेबी आलू फ्राई स्टार्टर का सामान Ingredients for Baby Potato Fry Starter:-
- लहसुन कलि – 10 बारीक़ कटी हुई।
- अदरक लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच।
- स्प्रिंग अनियन – 3 केवल हरी डंडी बारीक़ कटी हुई।
- बेबी आलू – 250 ग्राम।
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच।
- रेड चिली फलैक्स – 1 छोटा चम्मच।
- नमक – 1 छोटा चम्मच।
- तेल – आधा कड़ाही तलने के लिए।
बेबी आलू फ्राई स्टार्टर बनाने की विधि How to prepare Baby Potato Fry Starter:-
- बेबी आलू को लीजिये और अच्छे से धोइये, अब कुकर में डालकर उबालिये।
- एक सिंटी में बंद करें।
- स्टीम में रहने दें।
- अब बेबी आलू को निकाल कर ठंडा होने दे।

उबले हुए बेबी आलू boiled baby potato
- आप लहसुन की कलियों को बारीक़ काटें, और स्प्रिंग अनियन के हरे हिस्से को बारीक़ काटें।
- अब तक आपके आलू ठन्डे हो गए है, आप आलू को हलके से अपनी हथेली से दबाये, याद रहे छिलके समेत।
- आलू ऐसे दबाये जिससे वो टूटे नहीं।

हलके से दबाये press it
- अब तेज़ आंच पर कड़ाही चढ़ाये, उसमें तेल डालें और गरम होने दे।
- अब ये दबाये हुए आलू उसमें डालकर तलें।

तलें deep fry
- आलू अलग रखें, कड़ाही में 2 बड़े करछुल तेल रहने दें, गैस धीमीं करें और उसमें कटे हुए लहसुन को हल्का सा फ्राई करें।

लहसुन तेल में fry garlic in oil
- अब उसमें लहसुन अदरक पेस्ट डालें और हल्का सा भूने।
- अब उसमें तले हुए आलू डालें, साथ में नमक, चिली फलैक्स और काली मिर्च डालें और अच्छे से मिलाये।

बेबी आलू सारे मसाले के साथ baby potato with all masala
- अब कटे हुए स्प्रिंग ओनियन डाले व् अच्छे से मिलाएं।

स्प्रिंग ओनियन डालें add spring onion
- 2 मिनट बाद गैस बंद करें।
- आपका स्वादिष्ट बेबी आलू फ्राई स्टार्टर परोसने को तैयार है।

बेबी आलू फ्राई स्टार्टर Baby potato fry starter
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
बेबी आलू फ्राई स्टार्टर बनाने की विधि Baby Potato Fry Starter Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




