
रबड़ी हम सब को बहुत पसंद है, हम इसको खाने अक्सर हलवाई के पास जाते है। अगर आपको ये पता चले की रबड़ी इतनी आसानी से घर पर बन सकती है की आप चाहे तो रोज बना ले तो कैसा रहेगा, आपको जानकार हैरत होगी की रबड़ी बनाना बहुत ही आसान है। आप ज़रूर बना कर देखें।रबड़ी बनाने की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
रबड़ी बनाने के लिए सामान Ingredients of Rabri:-
- 1 लीटर 250 मिली लीटर दूध।
- 70 ग्राम चीनी।
- 5 बादाम।
- 4 इलायची।
रबड़ी बनाने की विधि How to prepare Rabri:-
- दूध को तेज़ आँच पर कड़ाही में रखे।
- एक उबाल के बाद गॅस धीमी करे।
- बीच में मिलाते रहे और 50 मिनिट के लिए उबलते रहने दे।
- कड़ाही में जो भी दूध चारो तरफ जमता है उसे खुरछ ले और दूध में डाले।
- 50 मिनिट के बाद 20 मिनिट गॅस तेज़ आँच पर कर दे।
- थोड़ी थोड़ी देर में मिलाते रहे।
- अब चीनी मिला दे।
- 2 मिनिट के लिए गॅस धीमी आँच पर कर दे।
- गॅस बंद कर दे।
- अब कटे हुए बादाम और इलायची डाले।
- ठंडा होने को रखे।
- सारी मलाई चारो तरफ से खुरछ कर रबड़ी में डाले, इससे आपकी रबड़ी मलाईदार हो जाएगी।
- रबड़ी को 4 घंटे फ़्रिज़ में रखेआपकी स्वादिष्ट रबड़ी परोसने को तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
रबड़ी बनाने की विधि Rabri Recipe Vidhi
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




