
रसेदार व्रत के आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। हम व्रत के खाने में टमाटर नही डाल सकते। इसके विकल्प में हम दही का उपयोग करतें हैं, जिस से बहुत स्वादिष्ट रसा बनाता है। व्रत के आलू की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
रसेदार व्रत के आलू की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Rasedar Vrat ke Aloo ki Sabji:-
- 3 उबले हुए आलू।
- 3 बड़े चम्मच दही।
- 200 मिली लीटर पानी।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- 1 छोटी चम्मच सेंधा नमक।
- महीन कटी हरी धनिया पत्ती।
- कुक्कर की 2 सिंटी।
रसेदार व्रत के आलू की सब्जी बनाने की विधि
How to prepare Rasedar Vrat ke Aloo ki Sabji:-
- उबले आलू को मींज लें।
- तेज आँच पर कुक्कर को रखें और तेल डालें।
- अब उसमें जीरा डाले, जब वो लाल हो जाए तब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें।
- अब दही डालकर भूने।
- दही को इतना भूने की दही और तेल अलग हो जाए।
- अब आलू और नमक मिलाए।
- पानी मिलाए।
- कुक्कर बंद करे।
- 2 सिनटी का इंतेज़ार करे।
- गैस बंद करें।
- कुक्कर खोलें, आपका स्वादिष्ट आलू की सब्जी परोसने को तैयार है, उपर से धनिया पत्ती डालें।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
रसेदार व्रत के आलू की सब्जी बनाने की विधि Rasedar Vrat ke Aloo ki Sabji Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Very easy way of making all recipes is given in this site. All the recipes are liked by peoples given here and can be prepared easily after seeing the methods & description given here. Steps by steps description is given to make an recipe which is easy to visualize and learn to make the same in future. So visit the site and see the recipe, prepare it at home and enjoy it…………………
Thanks Raghav for your encouraging words. Keep sharing your thoughts.