
तवा मटर टिक्की हम लोग चाट के ठेले पर खाते है और बहुत खुश होते है। अगर मैं कहू की ये मटर ठेले से ज़्यादा स्वादिष्ट घर पर बन सकती है तो इसमें कोई आश्चर्य नही है। मेरी दी हुई विधि/ तरीका से आप इसे बनाए और घर पर चाट का मज़ा ले। जो लोग चाट के शौकीन है, उन्हे इस विधि/ तरीके से बहुत मज़ा आएगा क्योंकि इसको खाकर जब घर वालो के चेहरे पर खुशी दिखेगी तब जो आनंद आता है उसका कोई जवाब नही। तवा मटर टिक्की विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
तवा मटर टिक्की बनाने के लिए सामान Ingredients of Tawa Matar Tikki:-
- 1 बड़ी चम्मच उबली हुई सफेद मटर।
- 1 बड़ी चम्मच मीठी चटनी।
- 2 बड़ी चम्मच मथि हुई दही और उसमें आधा चम्मच नमक डाले।
- प्याज़ बारीक कटा ।
- 200 ग्राम देसी घी।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्ची पीसी।
- 1 छोटी चम्मच धनिया पीसा।
- 1 छोटी चम्मच भूना पीसा जीरा।
तवा मटर टिक्की बनाने की विधि How to prepare Tawa Matar Tikki:-
- तवा तेज आँच पर रखे।
- अब उसपर सफेद उबली हुई मटर रखे।
- जब गरम हो जाए तो 1 बड़े चम्मच देसी घी उसपर डालें।

उबली हुई मटर तवे पर boiled matar on tawa
- 5 मिनिट के बाद गैस धीमी करे।
- अब मटर को हर 5 मिनिट पर पलटे, जब दोनो तरफ से मटर लाल लाल हो जाए तब गैस बंद कर दे।

घी डालें matar put ghee

मटर पलटे matar upside down
- Hot Tip:-तवा मटर हम दो तरीके से परोस सकते है:-
- आप मटर में मीठी चट्नी .कर उसमें कटी प्याज़ डाले और लाल मिर्च पाउडर व भूना जीरा पाउडर डाले, अगर आपके पास पानी पूरी है तो वह भी फोड़े और परोसे।
- आप उसे टिक्की की तरह भी बना सकते है, उसपर मथि हुई दही, मीठी चटनी डाले और थोडा कटा प्याज़ डाले, उसपर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व भूना जीरा पाउडर छिड़के और अगर आपके पास पानी पूरी हो तो वह भी फोड़े, गरम गरम परोसे।
- तवा मटर स्वाद में लाजवाब होती है।

तवा मटर टिक्की tawa matar tikki
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
तवा मटर टिक्की बनाने की विधि Tawa Matar Tikki Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




