
अरबी की सब्जी को मैने बहुत आसान तरह से बनाया है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट और कुरमुरी हो जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप अरबी की सब्जी पराठे व पूरी के साथ परोसे। इस सब्जी में कच्ची अरबी को लम्बाई में काटते है, बच्चों को यह बहुत पसंद आती है, उन्हें यह फिंगर चिप्स जैसी लगती है, आप इसे जरूर बना कर देखें। अरबी की सब्जी विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
अरबी की सूखी सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Arbi ki sukhi sabji:-
- 500 ग्राम अरबी।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 20 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
अरबी की सूखी सब्जी बनाने की विधि How to prepare Arbi ki sukhi sabji:-
- अरबी को धोकर, छीलकर लम्बाई में काटलें।

लम्बाई में काटलें cut longitudinal
- एक भारी तल्ले की कड़ाही ले और उसमें तेल डाले।
- कड़ाही तेज आंच पर रखे और गरम होने पर तेल में हींग,अजवाइन, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व् नमक डाले, अब अरबी डाल कर अच्छे से मिलाये।

अजवाइन, हींग, जीरा carom seed, asafetida and cumin seed

लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी मिलाएं add red chili, coriander turmeric
- गैस धीमी करे, ढक्कन से ढकें।

कड़ाही में डालें in kadahi

ढक्कन से ढके cover with lid
- धीमी आंच पर पकने दे, थोड़ी थोड़ी देर में चलाये, हर बार ढक्कन से ढकें तब तक जब तक सब्जी पक न जाये।
- आप देखेंगे अरबी का रंग लाल लाल हो रहा है और करारी भी हो रही है।

step 1

step 2

step 3
- धनिया पत्ती डाले।

धनिया पत्ती मिलाएं add coriander leaves
- अरबी को भुन्ने दे, जब तक वो लाल लाल हो जाये।
- अरबी की सब्जी तैयार है।
- आप अरबी की सब्जी उत्तर भारतीय खाने के साथ परोसे।
- आप अरबी की सब्जी पराठे व पूरी के साथ परोसे।
- आप मेरी उबली अरबी के साथ बानी अरबी की सब्जी व् नवरात्री में व्रत वाली अरबी की सब्जी भी देखें।

अरबी की सूखी सब्जी Arbi ki sukhi sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






thanks very simple method easy to cook
Thanks