
व्रत के दिनो में कद्दू की सब्जी बहुत आसानी से आप बना सकते है, जो की स्वादिष्ट भी है। व्रत के कद्दू की सब्जी विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
कद्दू की सब्जी का सामान Ingredients for Kaddu ki sabji:-
- 250 ग्राम कद्दू।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- आधा छोटा चम्मच जीरा।
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक।
- कुक्कर की सिनटी 3।
- बारीक कटी हुई धनिया पत्ती उपर से डालने के लिए।
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च।
कद्दू की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Kaddu ki sabji:-
- कद्दू को धोकर छिले और छोटा छोटा काट लें।
- तेज आँच पर कुक्कर रखे और तेल डालें।
- पहले जीरा डाले फिर लाल मिर्च पाउडर व धनिया पाउडर और अब कद्दू मिलाएँ।
- अब नमक डाल कर मिलाए।
- कुक्कर का ढक्कन बंद करे और सिनटी का इंतेज़ार करे।
- 3 सिनटी के बाद गॅस बंद करें।
- तेज आँच पर कड़ाही रखे और सारा कद्दू उसमें डाल दें।
- उसे मिलाए और पानी को सूखने दें।
- कद्दू को करछुल से मिंजे और थोड़ी थोड़ी देर में मिलाते रहे।
- जब वह थोड़ा सूखा हो जाए तब गैस धीमी करें।
- जब सुख जाए तब उसमें हरी धनिया व मिर्च डालें।
- आपकी व्रत की कद्दू की सब्जी परोसने के लिए तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
कद्दू की सब्जी व्रत विधि Kaddu ki sabji Vrat Recipe
Author name
पारुल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




