
आम हम सब को बहुत पसंद है और हम इसे हर तरीके से खाते है। आम तो हमे बस 2-3 महीने के लिए ही मिलता है, तो आप इसका खट्टा आम का लच्छा अचार बना कर रख सकते है। यहाँ मैने बहुत सरल विधि से खट्टा आम का लच्छा आचार बनाया है। आप इसे ज़रूर बनाए। खट्टा आम का लच्छा अचार हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
आप मीठा आम का लच्छा अचार बनाने की विधि भी देखे, आपको पसंद आएगी।
खट्टा आम का लच्छा अचार बनाने के लिए सामान
Ingredients of Khatta Aam ka Lacha Achar:-
- 1 किलो कच्चे आम।
- 2 बड़े चम्मच नमक।
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 20 ग्राम काला चना।
- 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 6 ग्राम हींग।
- 10 ग्राम मॅंग्रेल।
- 60 ग्राम मोटी सौंफ।
- 10 ग्राम मेथी।
- 350 मिली लीटर सरसों का तेल।
खट्टा आम का लच्छा अचार बनाने की विधि How to prepare Khatta Aam ka Lacha Achar:-
- कच्चे आम ले, छिलका हटाए और कद्दूकस करे।
- अब लच्छा को एक बड़े बर्तन में रखे और उसमें काला चना मिलाए, नमक डाले और हल्दी मिलाए।
- Note:- काला चना धोकर, सुखाकर डाल दें, वह आम के लच्छे में अपने आप फूल जायेगा।

khatta Lacha achar with Turmeric Powder, Kala Chana and Salt आम का खट्टा लच्छा आचार हल्दी, नमक व काले चना के साथ
- अब जाली से ढके और धूप में रखे।
- दिन में 2-3 बार करछुल से चलाये।
- अब 24 घंटे बाद यानी, अगर आप ने 10 बजे सुबह हल्दी मिलाकर रखा है तो, अगले दिन सुबह 10 बजे आप सारे मसाले मिलाएगे।
- मॅंग्रेल, सौंफ और मेथी को ग्राइंडर में दरदरा पीसे।
- पीसा हुआ मसाला, हींग, लाल मिर्च पाउडर और सरसों का तेल मिलाए।
- अब आप अचार को जाली से ढक कर फिरसे धूप में 4-5 दिन रखे।
- Note:- अगर धूप नही है तो आप अंदर भी रख सकते है।
- दिन में 2-3 बार करछुल से चलाये।
- 6-7 दिन के बाद आप अचार को सूखे कांच के जार में भरे।
खट्टा आम का लच्छा अचार स्टोर करने के लिए Final touching to preserve Khatta Aam ka Lacha Achar:-
- अचार को जार में डालकर चम्मच से दबाए ताकि तेल उपर आ जाए, यह ज़रूरी है वरना अचार खराब हो जाएगा।
- आप जार को सूती कपड़े से ढक दे ताकि उसमें हवा जाती रहे।
- 6 दिन के बाद आप आचार को खा सकते है।
- हमेशा सूखा चम्मच आचार में डाले और निकालने के बाद आप आचार को दबा दे जिससे तेल उपर आ जाए।
- आपका स्वादिष्ट आम का खट्टा लच्छा तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
आम का लच्छा अचार बनाने की विधि Aam ka Lacha Achar Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Excellent I love it. Thank you
Thanks Jasmin.