
आम हम सब को बहुत पसंद है और हम इसे हर तरीके से खाते है। आम तो हमे बस 2-3 महीने के लिए ही मिलता है, तो आप इसका मीठा आम का लच्छा अचार बना कर रख सकते है। यहाँ मैने बहुत सरल विधि से खट्टा आम का लच्छा आचार बनाया है। आप इसे ज़रूर बनाए। मीठा आम का लच्छा अचार हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
आप खट्टा आम का लच्छा अचार बनाने की विधि भी देखे, आपको पसंद आएगी।
मीठा आम का लच्छा अचार बनाने के लिए सामान
Ingredients of Meetha Aam ka Lacha Achar:-
- 2 किलो कच्चे आम।
- 22 ग्राम लाल मिर्च पाउडर।
- 2 ग्राम मॅंग्रेल।
- 32 ग्राम मेथी।
- 42 ग्राम मोटी सौंफ।
- 10 ग्राम गरम मसाला।
- 160 ग्राम नमक।
- 9 ग्राम हींग।
- 1 किलो 514 ग्राम चीनी।
मीठा आम का लच्छा अचार बनाने की विधि How to prepare Meetha Aam ka Lacha Achar:-
- कच्चे आम का छिलका उतारे और कद्दूकस करे।
- मॅंग्रेल, मोटी सौंफ और मेथी को दरदरा पीसे।
- कड़ाही में सारा आम डाले, मसाले डाले और तेज़ आँच पर रखे।
- करछुल से चलाए और गॅस धीमी करे।
- आपके आचार को बनने में 1 घंटा 20 मिनिट लगेगा।
- आप आचार को मिलाते रहे थोड़ी थोड़ी देर में।
- जब आचार बन जाए तब गॅस बंद करिए और ठंडा होने के लिए रखे।
- उसे एर टाइट जार में रखे और फ़्रिज़ में रखे।
- आपका स्वादिष्ट मीठे आम का लच्छा आचार तैयार है।
- आचार आप साल भर तक खा सकते है।
- आचार में कभी भी गीला चम्मच न डाले, हमेशा सूखे चम्मच से ही आचार निकाले वरना आचार खराब हो जाएगा।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
मीठा आम का लच्छा अचार बनाने की विधि Meetha Aam ka Lacha Achar Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





receipe good and useful and easy to make.
Thanks, Chandra
Hi parul aapki recipe bahut badiya hai.
Thanks Rekha