
दाल रसम दक्षिण भारत का व्यंजन है। यह बहुत स्वादिष्ट, पाचक व स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। आप रसम चावल, टमाटर प्याज की चटनी, एवं दही के साथ परोसे। आप और स्वाद लाने के लिए हरी मिर्च के आचार दे सकते है। दाल रसम बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व इंग्लीश (English) दोनो में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 persons
दाल रसम बनाने के लिए सामान Ingredients of Dal Rasam:-
- अरहर दाल -180 ग्राम।
- पानी -1 लीटर।
- हल्दी -1 छोटा चम्मच।
- नमक -1 छोटा चम्मच।
- ईमली – डेढ़ छोटा चम्मच।
- रसम पाउडर -डेढ़ छोटा चम्मच।
- हींग – 1/4 छोटा चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- हरा धनिया – 20 ग्राम।
दाल रसम बनाने की विधि How to prepare Dal Rasam:-
- दाल 15 मिनिट के लिए भिगोएे।

तूर दाल Tur dal

पानी में भिगोएं raw dal in water
- कुक्कर लीजिए, तेज़ आँच पर रखे, उसमें दाल, हल्दी पाउडर, नमक व 1 लीटर पानी डाले।

कुकर में डालें in cooker
- ढक्कन लगाए, सिंटी होने दे, 8 सिंटी के बाद गैस बंद कर दें।

दाल को कुकर में डालें dal in cooker
- अब स्टीम में रहने दे।
- एक कड़ाही तेज़ आँच पर रख ले, उसमें ईमली पेस्ट, 60 मिली लीटर पानी डाले, उबलने पर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग व रसम पाउडर मिलाए।
इमली पेस्ट पानी में मिलाएं mix imli paste in water
हींग डालें put hing
लाल मिर्च मिलाये put red chili powder
रसम पाउडर डालें put rasam powder
- Note – आप पाउडर कोई सा भी इस्तेमाल कर सकती है, मैं एम.टी.आर की इस्तेमाल करती हूँ।
- उबलने पर दाल डालिए।

अब दाल डालें put dal in mixture

अच्छे से मिलाएं mix dal
- अब उसमें हरी धनिया डालिए।
- आपकी स्वादिष्ट रसम परोसने के लिए तैयार है।
- आप रसम चावल, टमाटर प्याज की चटनी, एवं दही के साथ परोसे।
- आप और स्वाद लाने के लिए हरी मिर्च के आचार दे सकते है।
- गरम गरम परोसे।

रसम Rasam
Related Recipes संबंधित व्यंजन
- मसाला डोसा बनाने की विधि/ रेसिपी।
- इडली सांभर बनाने की विधि/ रेसिपी।
- उरद दाल के बड़े बनाने की विधि/ रेसिपी।
- ऑनियन उत्तपम बनाने की विधि/ रेसिपी।
- प्याज टमाटर उत्तपम बनाने की विधि/ रेसिपी।
- सांभर बनाने की विधि/ रेसिपी।
- नारियल की चटनी बनाने की विधि/ रेसिपी।
- चावल बनाने की विधि/ रेसिपी।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





