
हम अक्सर हलवाई की दुकान पर स्वादिष्ट कचौड़ी खाकर उँगलियाँ चाटते रह जाते है, और अगली बार कब खा पायेंगे यह सोचते है। आप जानते है उड़द दाल की कचौड़ी बनाना घर में बेहद आसान है, आप मेरे दिए तरीके से उड़द दाल की कचौड़ी बना कर देखें, जो बहुत स्वादिष्ट है और आसान इतनी की आप बार बार बनायेगे। तो फिर देर किस बात की, आप इसे जरूर बना कर देखें और इसके स्वाद का लुत्फ़ उठाये। उड़द दाल की कचौड़ी हिंदी व् अंग्रेजी (English ) दोनों में उपलब्ध है।
उड़द दाल की कचौड़ी के लिए सामान Ingredients for Urad Dal ki Kachori:-
- उड़द दाल – 150 ग्राम।
- गुन्दा हुआ आटा।
- तेल – आधी कड़ाही तलने के लिए।
- सौंफ – 1 छोटी चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच।
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- जीरा साबुत – 1 छोटी चम्मच।
उड़द दाल की कचौड़ी बनाने की विधि How to prepare Urad Dal ki Kachori:-
फिलिंग (कूर) बनाने की विधि Preperation of filling:-
- उड़द दाल को अच्छे से धोकर पानी में 2 घंटे भिगोएं।

Urad Dal उड़द दाल
- भीगी दाल का पानी फेक दे।
- अब दाल को ग्राइंडर में डालें।
- सारे मसाले मिलाये और पीस लें।

Urad Dal with spices उड़द दाल में मसाले

Urad Dal in paste form उड़द दाल पिसी हुई
- तेज़ आंच पर कड़ाही लें और 1 बड़ा चम्मच तेल डालें।

Oil to roast Urad Dal तेल उरद दाल भूनने के लिए
- अब इसमें पीसी दाल डालकर भुने, करछुल से लगातार चलाये जिससे वो कड़ाही में न लगे।
- जब दाल भुन जाये तब गैस बंद करे और ठंडा होने को रख दें।

Urad Dal roasted उरद दाल भुनी हुई
कचौड़ी बनाने की विधि Preperation of Kachori:-
- अब आप आटा ले और थोड़ा नमक मिलाये।
- आटा मुलायम गुंदिये, गूंदने के बाद थोड़ा तेल हाथ में लेकर आटा गुंदे, जिससे कचौड़ी स्वादिष्ट बनेगी।

kneaded dough गुन्दा हुआ अट्टा
- अब कड़ाही तेज़ आंच पर रखे और आधा तेल से भरे।

Oil तेल
- अब चकला लें और उसपर छोटी लोई रखे व् बेलन से थोड़ा बेलें।

small ball लोई
- अब भुनी दाल भरे।

उड़द दाल भरते हुए Urad dal filling
- लोई को बंद करें।

urad dal filled लोई भरी हुई
- अब हल्का बेले, कचौड़ी थोड़ी मोटी होती है ,बहुत पतला न बेलें।

flattened बिला हुआ
- अब बिली हुई कचौड़ी गरम तेल में डालें।
- आप 2-3 कचौड़ी एक बार में डाल सकते है।

in oil तेल में
- जब एक तरफ से लाल हो जाये, आप इसे करछुल से पलटिये।
- जब दोनों तरफ से लाल हो जाये तब निकालिये।

उड़द दाल की कचौड़ी Urad Dal ki Kachori
- आपकी स्वादिष्ट उड़द डाल की कचौड़ी परोसने को तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- आप इसे आलू टमाटर की सब्जी व् बूंदी रायते के साथ परोसे।

उड़द दाल की कचौड़ी Urad Dal ki Kachori
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





