ब्रेड पकोड़ा बहुत स्वादिष्ट होता है और सरलता से बन जाता है। जब हमे वो छोटी सी भूख लगती है जब मन करता है कुछ अच्छा खाने का उस वक़्त ब्रेड पकोड़ा सबसे उत्तम जवाब है। खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में आसान। आप ब्रेड पकोड़ा हरी चट्नी व टोमॅटो सॉस के साथ परोसे। ब्रेड पकोड़ा विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सामान Ingredients of Bread Pakora:-
- 130 ग्राम बेसन।
- 160 मिली लीटर पानी।
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 10 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
- आधा कड़ाही तेल।
- 4 ब्रेड पीस।
ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि How to prepare Bread Pakora :-
- एक कटोरा ले उसमें बेसन डालें।
- उसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक व हरी धनिया व मिर्च डालें।
- पानी डालें और अच्छे से मिलाए।
- आपका बेसन मिश्रण तैयार है पकोड़ा बनाने के लिए।
- ब्रेड छोटे टुकड़े में काटें।
- कड़ाही ले उसे तेज आँच पर रखे और आधा तेल से भर दे तलने के लिए।
- अब तेल गरम होने दीजिए, जब तेल गरम हो जाए तब ब्रेड का टुकड़ा ले उसे मिश्रण में डाले और फिर तेल में डालें।
- इस तरह तब तक करे जब तक आपकी कड़ाही भर जाए।
- 1 मिनिट बाद पलटे।
- आप उसे लाल देखेंगे।
- अब इंतेज़ार करे और फिर पलटे, तब तक करिए जब तक दोनो तरफ से लाल लाल न हो जाए।
- अब पकोड़ा प्लेट में निकालें, नीचें नॅपकिन लगा ले जिससे ज़्यादा तेल नॅपकिन सोक ले।
- आपका स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़ा परोसने के लिए तैयार है।
- आप ब्रेड पकोड़ा हरी चट्नी व टोमॅटो सॉस के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि Bread Pakora Bread Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
5 Review(s) Based on