
गाजर बहुत पौष्टिक और सेहत से भरपूर होती है। बच्चों को हम गाजर बहुत खिलाना चाहते है, तो क्यों न इतना स्वादिष्ट बना दे गाजर को, की वो माँग माँग कर खाए। गाजर का हलवा सेहत से परिपूर्ण होता है और बनाने में आसान होता है। इसे आप रख भी सकती है। यह खराब नही होता है। बच्चे इसे शौक से खाते है। गाजर का हलवा विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
गाजर का हलवा बनाने के लिए सामान Ingredients of Gajar Ka Halwa:-
- 1 किलो गाजर।
- 1 लीटर दूध।
- 12 बादाम छोटे टुकड़ो में काटें।
- 20 ग्राम किशमिश।
- 5 ग्राम इलायची।
- 120 ग्राम देसी घी।
- 350 ग्राम चीनी।
- एक चुटकी केसर।
- 6-7 काजू छोटे टुकड़ो में काटें।
गाजर का हलवा बनाने की विधि How to prepare Gajar Ka Halwa:-
- गाजर को धोए, छीलें और कद्दूकस करे।
- कड़ाही तेज आँच पर गैस पर रखे।
- सारी गाजर और दूध उसमें साथ में डाले।
- उसे उबलने दें।
- गैस धीमी करें और थोड़ी थोड़ी देर में करछुल से चलते रहे।
- इलायची को कूटे।
- जब सारा दूध सूख जाए और गाजर सूख जाए।
- अब देसी घी,साथ में किसमिस डालिए और भूनिए।
- हलवा चलाते रहे और जब गाजर भूरी सी हो जाए तब चीनी मिलाए ।
- हलवा 5 मिनिट धीमी आँच पर छोड़े और देखिए वह तोड़ा पनीला हो जाएगा।
- जब चीनी अच्छे से मिल जाए गैस बंद करे।
- सारे मेवे डालें और 5 मिनिट के लिए ढके।
- स्वादिष्ट गाजर का हलवा खाने के लिए तैयार है।

गाजर का हलवा Gajar ka halwa
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
गाजर का हलवा बनाने की विधि Gajar Ka Halwa Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Very interesting
Thanks Shabnam
Thanx sister
Thanx sister very interesting
Thanks Abhash, pls visit again.
बहुत-बहुत धन्यवाद आपको thank you parul sister
Thanku mam
Welcome
parul sister thanks very much
Welcome