
हम सब को अच्छा खाना चाहिए, चावल हम सभी को बहुत पसंद होते है, तो आज हम यहाँ वेजिटेबल पुलाओ बनाना सिखा रहे है, जो की स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब है। आप इसे बहुत आसानी से घर पर बना सकते है और ये अपने में पूरा भोजन है। आप इसके साथ पापड़, दही और अचार रखें और आपका भोजन परोसने को तैयार। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है, आप इसे जरूर बना कर देखें। वेजिटेबल पुलाओ बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
वेजिटेबल पुलाओ वेज पुलाओ बनाने का सामान Ingredients for Vegetable Pulao:-
- चावल – 250 ग्राम।
- गाजर – 2
- बीन्स – 100 ग्राम।
- गोभी – एक चौथाई।
- आलू – 1
- मटर – 50 ग्राम।
- नमक – डेढ़ छोटी चम्मच।
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच।
- जीरा साबुत – 1 छोटा चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – डेढ़ छोटी चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- धनिया पाउडर – डेढ़ छोटी चम्मच।
- देसी घी – 2 बड़ा चम्मच।
- पानी 300 मिली लीटर।
वेजिटेबल पुलाओ वेज पुलाओ बनाने की विधि How to prepare Vegetable Pulao:-
- सारी सब्जियां धोकर, बारीक़ काटें।

बारीक़ कटी सब्जियां veg finely chopped
- चावल भिगो दें।
- कुकर लें, तेज आंच पर रखें और घी डालें।
- गरम होने पर उसमें गरम मसाला व् जीरा डालें।
- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् धनिया पाउडर डालें।

मसाला कुकर में masala in cooker
- सारी कटी हुई सब्जियां डालें व् नमक डालकर अच्छे से मिलाये, गैस धीमीं करें।

सब्जियां कुकर में veg in cooker
- ढक्कन से ढक दें और सब्जियां पकने दें।

ढक दें cover lid
- थोड़ी देर में सब्जियां चलाये और जब पक जाये तब उसमें भीगे हुए चावल डालें, अच्छे से मिलाये।

पकी हुई सब्जी cooked veg
- अब पानी डालें व् गैस तेज आंच पर करें और एक उबाल आने दें।

चावल व् पानी मिलाएं add rice and water
- उबाल आने पर गैस धीमीं करें व् ढक्कन से ढक दें।

ढक दें cover lid
- धीमीं आंच पर चावल पकने दे, 15 मिनट बाद आप ढक्कन हटा कर देखें आपके चावल तैयार है।
- गैस बंद करिये व् ढक्कन बंद कर दीजिये और चावल को थोड़ी देर स्टीम में रहने दे।
- इससे आपके चावल में खुशबू और बढ़ेगी, स्टीम ख़तम होने पर ढक्कन खोलिये।
- आपका स्वादिष्ट वेजिटेबल पुलाओ परोसने को तैयार है।
- आप इसे गरम गरम परोसे, साथ में दही, पापड़ व् अचार भी दे।

वेजिटेबल पुलाओ Vegetable pulao
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
वेजिटेबल पुलाओ वेज पुलाओ बनाने की विधि Vegetable Pulao recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




