
हमलोग आजकल नये नये व्यंजन खाना पसंद करते है। चाइनीस और इटॅलियन उनमे आम है। मैने सफेद पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी उसी को जहन में रखकर यहाँ लिखी है। यह बहुत आसान और पौष्टिक है। इसमें सारी सब्जिया सेहत और विटमिन्स से भरी है। सफेद पास्ता को आप बड़ों को, बच्चो को सभी को परोस सकते है। यह बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। सफेद पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
सफेद पास्ता बनाने के लिए सामान Ingredients of White Pasta:-
- 150 ग्राम पास्ता मॅकरॉनी के आकार का।
- 150 ग्राम पास्ता स्पाइरल के आकार का।
- पास्ता – 150 ग्राम एल्बो के आकार का।
- 90 ग्राम बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स।
- 1 बारीक कटी हुई प्याज़।
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर।
- 1 गाज़र बारीक कटी हुई।
- 1 खीरा बारीक कटा हुआ।
- 140 ग्राम बारीक कटा हुआ हरीगोभी/ बोरोकोल्ली।
- 50 ग्राम बारीक कटा हुआ चेररी टमाटर।
- 50 ग्राम बारीक कटा हुआ मुशरूमस।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च।
- 2.5 छोटा चम्मच लाल मिर्च फलैक्स।
- 200 मिली लीटर तेल।
सॉसेस:-
- Fun food honey mustard salad dressing – 2 tablespoon
- Fun food 1000 Island salad dressing – 2 table spoon
- Remia Mayonnaise – 2 table spoon
- Remia Caeser salad dressing – 2 tablespoon
- Easy life mixed herbs – 2.5 teaspoon
- Easy life oregano – 2.5 teaspoon
सफेद पास्ता बनाने की विधि How to prepare White Pasta :-
- गैस पर तेज़ आँच पर बड़ा भगोना रखे, पानी भरे और 1 छोटा चम्मच नमक व तेल डाले।
- एक उबाल आने पर सारे पास्ता उसमें डाले और 10 मिनिट के लिए छोड़े।
- अब निकाल कर देखे, अगर पास्ता गल गया हो तो छन्नी में छान ले/ अगर नही तो 5 मिनिट और पकने दे, जब चन्नी में छानकर रखे तब ठन्डे पानी से उसे धो लें, एक तरफ रख दे।
- अब एक कड़ाही ले, तेज़ आँच पर गैस पर रखे और 4 बड़े चम्मच तेल डाले।
- पहले प्याज़ डाले और भुन्ने दे।
- प्याज को हल्का पकाये, वह सफ़ेद ही रेहनी चाहिए, खीरा छोड़कर सारी सब्जिया उसमें डाले।
- अब 1 छोटा चम्मच नमक व काली मिर्च उसमें मिलाए।
- गैस धीमी आँच पर करे, ढक्कन से ढके।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- जब सब्जी पक जाए, तब उसमें खीरा, ऑरेगेनो, लाल मिर्च फलैक्स,सारी सौसेस मिलाए और 2 मिनिट के लिए छोड़े।
- अब सब्जी में पास्ता डाले।
- अच्छे से चलाए और 10 मिनिट के लिए धीमी आँच पर छोड़े।
- आपका स्वादिष्ट सफेद पास्ता परोसने के लिए तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- आपको हमारी रेड लाल पास्ता विधि भी पसन्द आएगी।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
सफेद पास्ता बनाने की विधि White Pasta Recipe/ Vidhi
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Nice food
Thanks Danish