
आम का पना, हम सब इसको बहुत पसंद करते है। गर्मियों का मौसम हो और आम का पना पीने को मिले तो मज़ा तो आता ही है साथ में गर्मी से भी राहत मिलती है। आम का पना जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही आसान बनाने में होता है, आप आम का पना ज़रूर बना कर देखे। आम का पना बनाने की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
आम का पना बनाने के लिए सामान Ingredients for Aam ka Panna:-
- 330 ग्राम कच्चे आम।
- 600 मिली लीटर पानी।
- कुक्कर की 4 सिंटी।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ती।
- 1 छोटा चम्मच काला नमक।
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर।
आम का पना बनाने की विधि How to prepare Aam ka Panna:-
- कच्चे आम को धोकर चेपी काटे।
- कुक्कर को तेज़ आँच पर रखे और आम को पानी के साथ उसमें रखे।
- कुक्कर का ढक्कन लगाए और 4 सिनटी होंने तक इंतेज़ार करे।
- अब गैस बंद करे, कुक्कर का ढक्कन स्टीम निकलने के बाद ही खोले।
- ठंडा होने दें।
- अब आम का छिलका हटाए।
- अब आम को पानी में मिंजिए।
- छिलका और गुटली फेक दें।
- अब ग्राइंडर ले और उसमें पुदीना, काला नमक, नमक, भुना जीरा पाउडर लें और पीस लें।
- अब इस पेस्ट को आम के साथ मिलाए।
- फ्रिज में रखे।
- आपका स्वादिष्ट आम पना तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
आम का पना बनाने की विधि Aam ka Panna Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Aapne bahut achhi aam pana ki reciepe di h thankyou
Thanks Sakshi for the kind words.
आपके द्वारा बताई गई विधि से आम का पन्ना बनाया बहुत ही टेस्टी बना
Thanks Kedar, visit again.