
केसरिया भात चावल, बहुत स्वादिष्ट स्वीट डिश है। हम अक्सर इसे सरस्वती पूजन में परसाद के लिए बनाते है। यह बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। आप इसे कभी भी बना सकते है, अगर कुछ मीठा खाने का दिल करे और मेहनत नहीं करनी हो तो, इससे बेहतर कोई और चीज़ आप बना ही नहीं सकते। जब तक आप सोचेंगे तब तक यह बन जाएगी। मिनटों में बनने वाली केसरिया भात चावल आप जरूर बना कर देखें, खुद भी खाये और मेहमानो को भी खिलाएं। केसरिया भात चावल विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
केसरिया मीठे भात चावल सामान चाहिए Kesariya Bhat Chawal Ingredients:-
- 100 ग्राम चावल।
- 500 ग्राम पानी।
- 70 ग्राम।
- एक बड़ा चम्मच देसी घी।
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी।
- केसर आधा छोटा चम्मच।
- 5 बादाम 2-3 टुकड़े करे।
- 5 छोटी इलायची कूट ले।
- 10 किसमिस।
- 5 काजू 2-3 टुकड़े करे।
- 4 छोटे चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल।
- 2 छोटे चम्मच चिरोंजी।

Dry fruit plate
केसरिया मीठे भात चावल बनाने की विधि How to prepare Kesariya Bhat Chawal:-
- चावल 10 मिनिट के लिए भिगोएे।
- अब चावल धोकर पानी के साथ तेज आँच पर रखे।
- पकने दे।
- जब चावल पक जाए, छन्नी में छाने और कटोरे में निकाले, जो की गॅस पर रखा जा सके।
- अब देसी घी डाले, चीनी मिलाए।
- 2 मिनिट के लिए गॅस पर रखे और फिर गॅस बंद कर दे।
- अब इलायची,केसर, काजू, कद्दूकस किया हुआ नारियल, चिरोंजी व बादाम मिलाए।
- थोड़ी देर ढक कर रखें ताकि केसर का रंग आ जाये।
- आपका मीठा चावल परोसने को तैयार है।
- गरम गरम परोसे।

केसरिया मीठे भात चावल Meethe Chawal Safforon Rice
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
केसरिया मीठे भात चावल बनाने की विधि Kesariya Meethe Bhat Chawal Recipe
Author name
पारुल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




