
फ्रेंच बीन्स की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, जिसे आप किसी भी सब्जी में मिलाकर बना सकती है। यहा मैने बहुत ही आसान तरीका बताया है जिसे आप रोज बना सकती है, यह सेहत से भरपूर है क्योंकि इसमें तेल बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल हुआ है। आप इसे ज़रूर बना कर देखे। यह पूरी, पराठा व उत्तर भारतीय थाली के साथ बहुत भाता है। फ्रेंच बीन्स की सब्जी विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
फ्रेंच बीन्स की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of French beans sabzi:-
- 500 ग्राम बारीक कटी फ्रेंच बीन्स।
- 1 बारीक कटी प्याज़।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- 1/2 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला।
फ्रेंच बीन्स की सब्जी बनाने की विधि How to prepare French beans sabzi:-
- बीन्स को अच्छे से धोए और छोटे टुकड़ो में काटे।
- कड़ाही को तेज आँच पर रखे, तेल डाले गरम होने पर हींग डाले, जीरा डाले, लाल मिर्च पाउडर डाले, हल्दी पाउडर डाले व धनिया पाउडर डाले और मिलाए अब बीन्स डाले और नमक मिलाए।
- उपर से ढक्कन ढक दे, गैस धीमी करे।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- जब बीन्स मुलायम हो जाए तब ढक्कन खोले।
- अब धीमी आँच पर छोड़े।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- जब बीन्स भुन जाए तब गैस बंद करे।
- आपकी बीन्स परोसने को तैयार है।
- आप इसे उत्तर भारतीय थाली के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
फ्रेंच बीन्स की सब्जी बनाने की विधि French beans sabzi recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Comment bahut hi asaan vidhi bnane ki btayi varna net par itni mushkil tarkia btaya jata ha log bnane ka khayal hi chor dete ha me beans le aaya subzi bnayege jaise apne btaya thanks for guide us