
कटहल, हम सब को बहुत पसंद है और हम इसे हर तरीके से खाते है। कटहल का अचार बना कर रख सकते है। यहाँ मैने बहुत सरल विधि से कटहल का आचार बनाया है। आप इसे ज़रूर बनाए। कटहल का अचार हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
आप मीठा आम का लच्छा अचार बनाने की विधि भी देखे, आपको पसंद आएगी।
कटहल का अचार बनाने के लिए सामान
Ingredients of Kathal ka Achar:-
- 1 किलो कच्चे आम।
- कटहल – 1 किलो कटा हुआ।
- 2 बड़े चम्मच नमक।
- 2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 20 ग्राम काला चना।
- 2.5 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 12 ग्राम हींग।
- 20 ग्राम मॅंग्रेल।
- 120 ग्राम मोटी सौंफ।
- 20 ग्राम मेथी।
- 100 ग्राम राइ पिसी हुई।
- 1 लीटर सरसों का तेल।
कटहल का अचार बनाने की विधि How to prepare Kathal ka Achar:-
- कटहल को छोटे टुकड़ों में कांटे।

कटा हुआ कटहल kathal pieces
- एक भगोने में इतना पानी लें जिसमें कटहल डूब जाये, तेज आंच पर चढ़ाये।

पानी water to boil
- इसमें नमक डालकर उबलने दे।
- उबलने पर इसमें कटहल के टुकड़े डालें।

कटहल उबलते पानी में डालें kathal in boiling water
- कटहल जब हल्का सा गल जाये, गैस बंद करें और पानी से निकाल लें।

उबला हुआ कटहल kathal boiled
- अब धूप में उसे सुखाएं।

धूप में सुखाये kathal kept in sun
- अब कच्चे आम ले, छिलका हटाए और कद्दूकस करे।
- अब लच्छा, कटहल एक बड़े बर्तन में रखे, उसमें काला चना मिलाए, 2 बड़ा चम्मच नमक डाले और 2 बड़ा चम्मच हल्दी मिलाए।
- Note:- काला चना धोकर, सुखाकर डाल दें, वह आम के लच्छे में अपने आप फूल जायेगा।
- अच्छे से मिलाये।

दोनों को मिला लें kathal lachcha mixed
- अब जाली से ढके और धूप में रखे।
- दिन में 2-3 बार करछुल से चलाये।
- 6-7 घंटे बाद आप सारे मसाले व् तेल मिलाएं।
- मॅंग्रेल, सौंफ और मेथी को ग्राइंडर में दरदरा पीसे।
- पीसा हुआ मसाला, राइ पिसी हुई, हींग, लाल मिर्च पाउडर और सरसों का तेल मिलाए।
- अच्छे से मिलाये।
मसाला डालें kathal with masala

सरसों का तेल मिलाएं mix mustard oil

राइ मिलाएं mix rai
- अब आप अचार को जाली से ढक कर फिर से धूप में 15 दिन रखे।
- आप इतना सरसों का तेल भरें।

इतना तेल भरे oil filled this much
- दिन में 2-3 बार करछुल से चलाये।
- 15 दिन के बाद आप अचार को सूखे कांच के जार में भरे।
कटहल का अचार स्टोर करने के लिए Final touching to preserve Kathal ka Achar:-
- अचार को जार में डालकर चम्मच से दबाए ताकि तेल उपर आ जाए, यह ज़रूरी है वरना अचार खराब हो जाएगा।
- हमेशा सूखा चम्मच आचार में डाले और निकालने के बाद आप आचार को दबा दे जिससे तेल उपर आ जाए।
- आपका स्वादिष्ट कटहल का अचार तैयार है।

कटहल का अचार kathal ka achar
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
कटहल का अचार बनाने की विधि Kathal ka achar recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Thanks mittal g
बहुत ही सुंदर विधि कट हल का अचार बनाने की विधि जो आप ने बताई आप का बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks Akbal
Bahut achha vidhi betaye h thanks
Thanks
बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति